फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पाक क्रिकेटर नासिर जमशेद को 17 माह की जेल, पत्नी बोलीं- शॉर्टकट अपनाने से सब गंवाया

Sat, 08 Feb 2020 01:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नासिर जमशेद और पत्नी - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 17 माह की जेल की सजा सुनाई गई है। 30 वर्षीय इस खिलाड़ी को पिछले साल दिसंबर में कोर्ट ने दोषी करार दिया था। जमशेद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) 2018 में ही 10 साल का बैन लगा चुकी है। मैनचेस्टर की क्राउन कोर्ट ने जमशेद के अलावा युसूफ अनवर और मोहम्मद इजाज को भी क्रमश: 40 और तीस महीने की सजा सुनाई है। सभी खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खिलाड़ियो को खराब प्रदर्शन के लिए पैसे देने की बात कबूली है। यह दोनों ब्रिटेन के नागरिक हैं।
विज्ञापन

2 of 4
नासिर जमशेद - फोटो : ट्विटर
पिछले साल एक पुलिस अफसर ने सट्टेबाज बनकर इन तीनों से मैच फिक्स करने के लिए संपर्क किया था। जांच में पता लगा कि जमशेद ने 2016 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में दो बार स्पॉट फिक्सिंग की नाकाम कोशिश की। ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी ने पिछले साल स्पॉट फिक्सिंग की जांच के दौरान जमशेद, यूसूफ अनवर और मोहम्मद इजाज को गिरफ्तार किया था। शुरू में तो इन तीनों ने फिक्सिंग की बात से साफ इनकार किया था, लेकिन पिछले साल दिसंबर में सुनवाई के दौरान सभी ने अपना गुनाह कबूल किया।
विज्ञापन

3 of 4
नासीर दमशेद - फोटो : ट्विटर
इस फैसले के बाद जमशेद की पत्नी समारा अफजल ने कहा कि नासिर का भविष्य अच्छा हो सकता था, लेकिन उसने शॉर्टकट अपनाया सबकुछ गंवा दिया। नासिर को ब्रिटेन की नागरिकता मिल सकती थी और वह काउंटी क्रिकेट खेल सकता था, लेकिन उसने करियर, इज्जत और शोहरत के साथ सबकुछ खो दिया। सामरा ने एक बयान जारी कर कहा कि इस फैसले से खिलाड़ियों को गलत राह न अपनाने की सीख मिलेगी। जमशेद की पत्नी ने आगे कहा कि दूसरे खिलाड़ी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तरफ देखें।
 
विज्ञापन

4 of 4
नासिर जमशेद

6 दिसंबर 1989 में पंजाब के लाहौर में जन्में जमशेद ने पाकिस्तान के लिए दो टेस्ट, 48 वन-डे और 18 T20I खेला। पारी की शुरुआत करने वाले इस खब्बू बल्लेबाज ने 2008 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वन-डे डेब्यू किया था, लेकिन टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख पाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें