फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजहर अली ने वन-डे क्रिकेट से लिया संन्यास, वजह है बेहद खास

Fri, 02 Nov 2018 03:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Azhar Ali
विज्ञापन

पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज अजहर अली ने गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की ताकि वह अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर लगा सके। 33 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने यह फैसला इसलिए किया है ताकि अपना पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट पर लगा सकें और उन्हें लगा कि ऐसा करने के लिये यह सही समय है। 

विज्ञापन


उन्होंने लाहौर में पत्रकारों को कहा, 'अपना फैसला सुनाने से पहले मैंने मुख्य चयनकर्ता, कप्तान और पीसीबी के चेयरमैन से बात की थी। मैंने काफी सोच-विचार कर यह फैसला किया है।' 

अजहर ने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने 53 एकदिवसीय में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें उनका औसत 36.90 और स्ट्राइक रेट 74.45 का रहा है। टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकार्ड शानदार रहा है। जिसमें उन्होंने एक तिहरा और एक दोहरा शतक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें