उन्होंने आगे कहा कि मेलबर्न में बेहतर बल्लेबाजी पिच हो सकती है। वहीं बाबर और रिजवान को लेकर उन्होंने कहा कि आप कभी भी क्लास को हरा नहीं सकते। इन दोनों खिलाड़ियों ने इसे कई वर्षों तक इसे साबित किया है। मोहम्मद हारिस ने नेट्स में हर गेंदबाज की धुनाई की है।
सेमीफाइनल मैच को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा "गेंदबाजों को पिच के अनुकूल गेंदबाजी करनी थी और उन्होंने ऐसा ही किया। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने धीमी गेंदों का बेहतरीन इस्तेमाल किया। हारिस रउफ लगातार 150 किमी की गति से गेंदबाजी कर रहे हैं। जब पाकिस्तान का दिन होता है तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता। शादाब एक जुझारू खिलाड़ी हैं। कोई भी टूर्नामेंट जीतने के लिए आपको लड़ना पड़ता है।"
T20 WC 2022: दो मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया था पाकिस्तान, पढ़ें किस्मत ने कैसे फाइनल तक पहुंचाया