फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक गेंदबाज का दावा, एक ही गेंद से कोहली-डीविलियर्स और स्मिथ का कर सकता हूं काम तमाम

Wed, 28 Feb 2018 07:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रुम्मन रईस - फोटो : File
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट के युवा तेज गेंदबाज रुम्मन रईस ने एक बयान देकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले इस गेंदबाज का कहना है कि वह एक ही गेंद से विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और स्टीव स्मिथ को आउट कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हालांकि अभी तक मुझे इनके खिलाफ गेंदबाजी का मौका नहीं मिला है लेकिन जिस दिन मिलेगा, मैं इन सब पर भारी पडूंगा। बता दें कि रईस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था और उन्होंने केन विलियमसन को अपना शिकार भी बनाया था। उन्होंने कहा कि मैं विलियमसन का विकेट लेने में कामयाब रहा। उनकी तकनीक शानदार हैं, इसलिए उन्हें आउट करना इतना आसान नहीं है। लेकिन मैंने फिर भी उनको आउट किया।   

रईस अब तक 9 वन-डे खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने कुल 14 विकेट झटके हैं। रुम्मन रइस दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज को आधुनिक क्रिकेट का सबसे बड़ा खिलाड़ी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें