फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक क्रिकेटर ने लड़की के साथ संबंध पर दी सफाई, कहा- मुझ पर लगाए गलत आरोप

Thu, 28 Sep 2017 03:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
इमाद वसीम - फोटो : ndtv
विज्ञापन
पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम हाल ही में अफगान मूल के एक लड़की के साथ विवादों में फंस गए हैं। अफगानी लड़की ने वसीम पर कथित तौर पर आरोप लगाया कि इमाद के एक महीने के लिए उसके साथ संबंध थे और फिर इमाद ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


बता दें कि दोनों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इमाद ने जियो टीवी से बातचीत में बताया, 'वो लड़की ने खुद उनके साथ फैन के तौर पर फोटो खिंचवाई। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर सारे गलत आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वो कोई मेरी गर्लफ्रेंड नहीं थी।'

पढ़ेंः-पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने कहा, भारत के खिलाफ एक शतक ने मेरी जिंदगी बदल दी

उन्होंने कहा कि हम केवल मीडिया से उम्मीद कर सकते हैं कि वे फोटो को वायरल होने से रोके। हालांकि वो पहले से ही फीड्स पर वायरल हो गया है। आगे उन्होंने कहा, "एक फैन मेरे साथ फोटो ले लिया और फिर हम पर आरोप लगाया कि मैंने उससे शादी की है। फिर एक और तस्वीर सामने आई और लोगों ने आरोप लगाया कि वह मेरी प्रेमिका थीं और मैं अपनी पत्नी को धोखा दे रहा था।'
विज्ञापन


वसीम ने कहा, मैं सारे मीडिया से अपील करता हूं कि इस तरह की अफवाहों को ना फैलाएं। इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। प्लीज मेरे और मेरे परिवार के प्राइवेसी की रेसपेक्ट करें। उन्होंने कहा कि मैंने आरोपों को खारिज करने के लिए कभी कोई वीडियो नहीं बनाया।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें