फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराया

Fri, 28 Dec 2012 04:34 PM IST
बंगलुरू/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से भारत को पाकिस्तान के खिलाफ पहले ट्वंटी-20 मैच में पांच विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पांच साल बाद शुरू हुई द्विपक्षीय सीरीज के इस मैच को देखने दर्शक बड़ी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे। लेकिन क्रिसमस के दिन भारतीय टीम ने अपने खराब प्रदर्शन से प्रशंसकों का जायका खराब कर दिया। उतार चढ़ाव और रोमांच से भरपूर इस मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए सिर्फ 134 रन का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन


शुरुआती झटकों के बाद शोएब मलिक और कप्तान मोहम्मद हफीज के शानदार पचासों से पाकिस्तान ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि अपना आगाज मैच खेल रहे मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती तीन विकेट जल्द चटकाकर पाक टीम को झकझोर दिया लेकिन बाकी गेंदबाज बेअसर रहे। 12 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक ने चौथे विकेट के लिए 14.1 ओवर में 106 रन जोड़कर मैच भारत की पकड़ से दूर कर दिया।

हफीज ने 44 गेंद में छह चौके और दो छक्के के साथ 61 रन की पारी खेली जबकि मलिक 50 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के के साथ 57 रन बनाकर नाबाद रहे। आठ बल्लेबाजों के साथ खेलने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। हालांकि ओपनर गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे ने 10.5 ओवर में 77 रन जोड़कर भारत को अच्छी शुरुआत दी। पर बाद में भारतीय पारी लड़खड़ा गई। विराट (09), युवराज (10), महेंद्र सिंह धोनी (01), सुरेश रैना (10), रोहित (02) और रविंद्र जडेजा (02) सस्ते में आउट हुए। 
विज्ञापन


छह विकेट तो सिर्फ 30 रन पर गंवा दिए। पाकिस्तान के लिए मीडियम पेसर उमर गुल ने तीन और स्पिनर सईद अजमल ने दो विकेट चटकाए। भारत के लिए मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


फुल स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें