पाकिस्तान ने बुधवार को पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत दर्ज की। अबु धाबी में खेले गए टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में पाक ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 2 रन से हराया। इस मुकाबले में हफीज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। पाकिसतान की तरफ से मोहम्मद हफीज ने 36 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली। बाकी सारे बल्लेबाज सस्ते में निपट गए। न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्ने ने 2 विकेट जबकि पटेल, ग्रैंडहोम और सोढ़ी ने 1-1 विकेट हासिल किया।
न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी रहने के बावजबद भी टीम को निराशा हाथ लगी और बेहद ही करीबी मुकाबला 2 रन से हार गई। न्यूजीलैंड के सलामी बललेबाज कॉलिन मुनरो ने 42 गेंदों पर 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि रॉस टेलर ने 42 रन बनाए। इस टीम में भी वहीं हाल हुआ। मुनरो-टेलर के अलावा कोई भी बल्लेबाज सहीं फॉर्म में नहीं नजर आ रहे थे।
हालांकि, अंतिम ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 17 रन की दरकार थी। पाकिस्तानी कप्तान ने गेंद युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के हाथों में थमा दी। पाकिस्तान की तरफ सेहसन अली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हसन अली ने ली। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, इमाद वसीम और शादाब खान ने 1-1 विकेट लिए।