फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की दूसरी टीम हारी, विंडीज ने दी मात

Thu, 17 Mar 2016 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
एक तरफ तो शाहिद अफरीदी की कप्तानी में पा‌किस्तान ने बांग्लादेश को धूल चटाई। लेकिन दूसरी ओर पाक महिला टीम वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच विंडीज के खिलाफ हार गई।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने महिला वर्ल्ड टी-20 के अपने पहले मुकाबले में बुधवार को पाकिस्तान को चार रन से पराजित कर दिया। टॉस हारकर वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 103 रन बनाए।

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पांच विकेट पर 99 रन ही बना सकी। पाक की ओर से बिस्माह मारुफ ने 22 जबकि सिद्रा अमीन ने 20 रन बनाए। कप्तान सना मीर 18 रन ही बना सकीं जबकि अस्माविया इकबाल 19 रन पर नाबाद लौटीं। वेस्टइंडीज की ओर से अनीसा मोहम्मद ने तीन विकेट झटके। 
विज्ञापन


इससे पहले वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान स्टेफनी टेलर ने 40 रनों की पारी खेली जबकि हेयलेय मैथ्यूज और मेरिस ने 15-15 रन का योगदान दिया। पाक की ओर से अनम अमीन ने चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा जबकि सादिया यूसुफ ने दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें