पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार को खेला जाना था। मगर यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। तेज बारिश की के चलते टॉस तक नहीं हो सका। मुकाबले में एक गेंद तक नहीं फेंकी गई।
हालांकि, पाकिस्तान इस सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुकी है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में पाकिस्तान 2-0 की बढ़त पहलले ही बना चुकी थी। पाकिस्तान ने पहला मुकाबला पांच विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तानी टीम ने न सिर्फ 2-0 से सीरीज जीती, बल्कि टी-20 रैंकिंग में भी अपनी बादशाहत बरकरार रखी।