फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: बांग्लादेश के खिलाफ टॉस से तय होगा पाकिस्तान का सेमीफाइनल का सफर!

Fri, 05 Jul 2019 09:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pak vs ban
क्रिकेट वर्ल्ड कप का 12वां सीजन अब सेमीफाइनल की तरफ पहुंच चुका है। सभी टीमों ने अपने-अपने कोटे के लगभग सारे मुकाबले खेल लिए हैं। सेमीफाइनल के लिए चार में से तीन टीमें (भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) भी तय हो चुकी हैं। चौथी टीम के रूप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कोई एक टीम ही सेमीफाइनल पहुंचेगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है, क्योंकि पाकिस्तान के सामने एक ऐसा लक्ष्य है जो नामुमकिन है। 
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
दरअसल पाकिस्तान के अभी 8 मैचों में 9 अंक हैं और न्यूजीलैंड के 9 मैचों में 11 अंक। वहीं पाकिस्तान को अभी अपने कोटे का एक अन्य मैच बांग्लादेश के साथ खेलना है और अगर पाकिस्तान ने उस मैच में जीत दर्ज कर ली तो उसके भी 11 अंक हो जाएंगे, जिसके बाद उसके और न्यूजीलैंड के अंक बराबर हो जाएंगे। 

उस स्थिति में दोनों ही टीमों के रन रेट देखे जाएंगे और उसके बाद कोई एक टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। 

4 of 5
New Zealand Cricket Team - फोटो : social Media
फिलहाल न्यूजीलैंड का रन रेट पाकिस्तान से बहुत बेहतर है और अगर पाकिस्तान को न्यूजीलैंड को पीछे करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे बांग्लादेश के खिलाफ कई शर्तों को पूरा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pakistan cricket Team - फोटो : social Media
उन शर्तों में से एक शर्त ऐसी भी है जिसमें टॉस की अहम भूमिका रहेगी। टॉस से ही पाकिस्तान के आगे बढ़ने का रास्ता तय हो जाएगा। मामला यह है कि टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करनी होगी। अगर यहां पाकिस्तान टॉस हारती है और बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करती है तो उसी वक्त पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें