फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: पाकिस्तान के कप्तानों को दोनों प्रारूप के कोच का मिला समर्थन, पीसीबी को गिलेस्पी और कस्टर्न ने दी ये सलाह

Mon, 09 Sep 2024 04:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

भारत में 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप में शुरुआती चरण से ही बाहर होने के बाद बाबर आजम को सीमित ओवरों की कप्तानी से बर्खास्त कर दिया गया था। उनकी जगह लेने वाले शाहीन शाह अफरीदी को एक खराब सीरीज के बाद हटा दिया गया था। इसी तरह टेस्ट में बाबर के इस्तीफा देने के बाद, शान मसूद को कप्तान बनाया गया था, लेकिन बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार के बाद उन्हें तुरंत बाहर करने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
कर्स्टन, बाबर और गिलेस्पी - फोटो : IPL/PCB/ICC/BBL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं चल रहा है जिसके कारण एक बार फिर दोनों प्रारूप के कप्तानों को हटाने की मांग की जा रही है। हालांकि, टीम के सीमित ओवर के कोच गैरी कस्टर्न और लाल गेंद प्रारूप के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने दोनों कप्तानों का समर्थन किया है। कस्टर्न और गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सलाह दी है कि सभी प्रारूप में जल्दबाजी में कप्तान बदलने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

बाबर से छिनी थी टेस्ट की कमान
भारत में 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप में शुरुआती चरण से ही बाहर होने के बाद बाबर आजम को सीमित ओवरों की कप्तानी से बर्खास्त कर दिया गया था। उनकी जगह लेने वाले शाहीन शाह अफरीदी को एक खराब सीरीज के बाद हटा दिया गया था। इसी तरह टेस्ट में बाबर के इस्तीफा देने के बाद, शान मसूद को कप्तान बनाया गया था, लेकिन बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार के बाद उन्हें तुरंत बाहर करने की मांग उठ रही है। कस्टर्न और गिलेस्पी से पहले पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी कप्तानों का समर्थन करने की अपील की थी। उनका कहना था कि किसी को भी कम से कम एक साल तक कमान सौंपे रहनी चाहिए और उसके बाद ही उस व्यक्ति से नतीजों को लेकर चर्चा करनी चाहिए। 

कप्तानी में निरंतरता चाहते हैं कोच 
पीसीबी के एक सूत्र ने हालांकि बताया कि मसूद और बाबर की बर्खास्तगी के बारे में हालिया मीडिया अटकलें कयास से ज्यादा कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा, कप्तानों को बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है क्योंकि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने यह फैसला दोनों कोच और चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया है। कर्स्टन और गिलेस्पी बहुत स्पष्ट है कि शान और बाबर दोनों को उनकी नेतृत्व क्षमता का आकलन करने से पहले उचित समय दिए जाने की जरूरत है। दोनों कोच कप्तानी में निरंतरता चाहते हैं और उन्होंने यह बात बोर्ड को साफ तौर पर बता दी है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब बोर्ड इस महीने के अंत में लाहौर में क्रिकेट कनेक्शननामक एक दिन की कार्यशाला आयोजित करेगा तो कप्तानी या टीम चयन पर चर्चा नहीं की जाएगी। सूत्र ने कहा कि वह कार्यशाला सभी हितधारकों, मुख्य रूप से घरेलू टीम के सभी कोच, चयनकर्ताओं और अनुबंधित खिलाड़ियों के विचारों को सुनने के लिए आयोजित की जा रही है जिससे बोर्ड घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानकों के बीच अंतर को पाटने पर काम कर सके। सूत्र ने यह भी बताया कि इस कार्यशाला में कर्स्टन भी मौजूद रहेंगे जबकि गिलेस्पी इसमें ऑनलाइन तरीके जुड़ेंगे।
विज्ञापन

पीसीबी प्रमुख से कहा था कि सभी प्रारूपों में टीम से दीर्घकालिक परिणाम प्राप्त करने के लिए नीतियों में धैर्य और निरंतरता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, कार्यशाला मूल रूप से इसलिए आयोजित की जा रही है क्योंकि दोनों कोच चाहते हैं कि घरेलू टीम के कोच इस बात को अच्छी तरह से समझे कि राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए क्या जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें