यह हैरानी की बात नहीं है कि प्रशंसकों ने सरफ़राज़ अहमद के नेतृत्व वाली टीम की आलोचना में थोड़ा संयम दिखाया और कहीं से भी गुटबाजी की बातें सामने नहीं आई। पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कड़ी आलोचना आम बात है। उम्मीदें हमेशा काफी ज्यादा होती हैं। ’
भारत के खिलाफ मैच में गेंदबाजी में मोहम्मद आमिर एकमात्र खिलाड़ी थे जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम की बल्लेबाजी व क्षेत्ररक्षण ने फिर निराश किया। सीनियर खिलाड़ी शोएब मलिक को अपने अंतिम टूर्नामेंट में एक अन्य मैच मिलने की उम्मीद नहीं है।दक्षिण अफ्रीका ने अपने निराशाजनक अभियान में गलतियों से सीख नहीं ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने कुछ बेहतर किया लेकिन अंत में मुकाबला हार गई।
मुख्य कोच ओटिस गिब्सन ने कहा कि टीम का लक्ष्य बचे हुए मैचों में बेहतर खेल दिखाना है। उन्होंने कहा, ‘हमें अब भी तीन मैच खेलने है और मैं चाहूंगा कि हम कम से कम उतना बेहतर तो करें जितना हम कर सकते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘इस टीम में एक चीज है कि कुछ खिलाड़ियों का यह अंतिम विश्व कप है और मैं चाहूंगा कि वे अच्छे प्रदर्शन से विश्व मंच को छोड़ें।’ लेग स्पिनर इमरान ताहिर और बल्लेबाज जेपी डुमिनी यहां टीम का अभियान समाप्त होने के बाद वनडे से संन्यास ले लेंगे।
टीमें इस प्रकार हैं
पाकिस्तान : सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, हसन अली, शादाब खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शाहीन शाह आफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शोएब मलिक, इमाद वसीम और आसिफ अली।
दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी काक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, कैगिसो रबादा, ड्वेन पर्टोरियस, एंडिले फेकलुवायो, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर, लुंगी नगिदी, क्रिस मौरिस, रासी वैन डर दुसेन और बी हेंड्रिक्स।
विश्व कप में मैच
कुल मैच : 04
द. अफ्रीका जीत : 03
पाक जीत : 01