फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, कप्तानी के बाद टीम से भी हटे सरफराज

Mon, 21 Oct 2019 06:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pakistan cricket Team - फोटो : social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी-20 और टेस्ट टीम का एलान कर दिया है। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टी-20 और टेस्ट दोनों टीमों में शामिल नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


टी-20 सीरीज में बाबर आजम को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, जबकि टेस्ट टीम की कमान अजहर अली के हाथों में है। वहीं, सरफराज की जगह मोहम्मद रिजवान को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली पीठ की तकलीफ के कारण आस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज में शामिल नहीं हैं।

टी-20 टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान और मूसा खान को जगह दी गई है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाले उमर अकमल और अहमद शहजाद को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया में तीन, पांच और आठ नवंबर को तीन टी-20 मैच खेलने हैं। इसके बाद दोनों देश टेस्ट सीरीज खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे में पाकिस्तान टीम दो टेस्ट खेलेगी। पहला टेस्ट 21 से 25 नवंबर तक ब्रिस्बेन में और दूसरा 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच एडिलेड में खेला जाएगा। 

विज्ञापन

टीम इस प्रकार है: 

टी-20 टीमः
बाबर आजम (कप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, शादाब खान, मूसा खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), वहाब रियाज, खुशदिल खान और उस्मान कादिर।  

टेस्ट टीमः
अजहर अली (कप्तान), आबिद अली, असद शफीक, बाबर आजम, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, इमरान खान (सीनियर), इफ्तिखार अहमद, काशिफ भट्टी, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मूसा खान, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और यासिर शाह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें