पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच मुल्तान में खेला गया। पाकिस्तान ने यह मैच 120 रन के बड़े अंतर से जीता और वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान के पास 2-0 की अजेय बढ़त है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 275 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 155 रन ही बना पाई और यह मैच 120 रन के बड़े अंतर से हार गई।
सीरीज हारने के बाद वेस्टइंडीज इस दौरे का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। वनडे सीरीज का आखिरी मैच 12 जून को इसी मैदान में खेला जाएगा।