फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सुपर लीग में 50 विदेशी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Fri, 01 Feb 2013 04:32 PM IST
इस्लामाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के लिए ऑस्ट्रेलियाई और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को एनओसी नहीं मिलने की खबरों के बीच लीग के आयोजकों ने दावा किया है कि टूर्नामेंट में 50 विदेशी खिलाड़ियों ने खेलने की पुष्टि की है। पाकिस्तान में मार्च से शुरू होने जा रही पहली टी20 लीग (पीएसएल) के प्रबंध निदेशक सलमान सरवर बट ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लीग के लिए 50 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को पहले ही अनुबंधित किया जा चुका है और कई खिलाड़ियों के जल्द ही जुड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बट ने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से जुड़ने से साफ है कि खेल और आर्थिक दोनों स्तर पर खिलाड़ी पीएसएल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं और उन्हें पाकिस्तान में खेलने से कोई गुरेज नहीं है। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सुरक्षा कारणों से अपने खिलाड़ियों को पीएसएल में खेलने की अनुमति नहीं दी है। हालांकि बट ने कहा कि वह लोगों की मानसिकता को नहीं बदल सकते हैं।

बट ने कहा कि पीएसएल के शुरू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों की मानसिकता में पाकिस्तान को लेकर परिवर्तन जरूर आएगा। पाकिस्तान में मार्च 2009 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बहाल करने के प्रयास में जुटे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट को पीएसएल का सलाहकार नियुक्त किया है। विदेशी खिलाड़ियों को अपने संबंधित बोर्डो से अनुमति के सवाल पर बट ने कहा कि पीसीबी विभिन्न क्रिकेट बोर्डों से संपर्क कर रहा है ताकि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए नीलामी से पहले एनओसी मिल सके।

पीएसएल में पांच शहरों की टीमें होंगी जिनमें लाहौर या कराची में से कोई एक 26 मार्च से छह अप्रैल तक टूर्नामेंट आयोजन स्थल होगा। लीग में 30 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें