फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs KUW: 6,6,6,6,6,6 पाकिस्तान के अब्बास का धमाका, एक ही ओवर में ठोके लगातार छक्के; नो बॉल भी नहीं बख्शी

Fri, 07 Nov 2025 05:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफरीदी ने कुवैत के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार छक्के जड़कर सनसनी फैला दी। उन्होंने यासिन पटेल के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया और नो बॉल भी नहीं बख्शी और छक्के से उसका सम्मान किया। 
विज्ञापन
अब्बास अफरीदी - फोटो : @ICCAsiaCricket (Videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉन्गकॉन्ग सुपर सिक्सेस टूर्नामेंट में  पाकिस्तान के बल्लेबाज अब्बास अफरीदी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। शुक्रवार को खेले गए मैच में अफरीदी ने कुवैत के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार छक्के जड़कर सनसनी फैला दी। उन्होंने यासिन पटेल के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किया और नो बॉल भी नहीं बख्शी और छक्के से उसका सम्मान किया। 
विज्ञापन

अफरीदी का तूफान
24 वर्षीय अब्बास ने मात्र 12 गेंदों में 55 रन की तूफानी पारी खेली। पाकिस्तान की टीम 124 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। यह मुकाबला हॉन्गकॉन्ग के मिशन रोड ग्राउंड (मोंग कॉक) में खेला गया, जहां दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिला। अब्बास अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए आखिरी बार जुलाई 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उन्होंने जनवरी 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। अब तक खेले 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अब्बास ने 135 रन बनाए हैं और 38 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें