फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव: पहले चरण की हर सीट पर 2020 से ज्यादा वोटिंग, एक पर तो 15.59% बढ़ा मतदान, जानें 121 सीटों का हाल

Fri, 07 Nov 2025 05:31 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार में गुरुवार को 121 सीटों पर मतदान हुआ । 2020 में इन 121 सीटों पर 57 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी। वहीं, इस बार बढ़कर 64.69 फीसदी हो गई है।  आइये जानते हैं पहले चरण की सभी 121 सीटों की वोटिंग का हाल... 
 
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पहले चरण का चुनाव खत्म हो गया है। पहले चुनाव में रिकॉर्ड 64.69 फीसदी मतदान हुआ है। जिन सीटों पर वोट डाले गए उन सीटों पर 2020 के मुकाबले इस बार 7.47 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई है। सभी 121 सीटों पर 2020 के मुकाबले मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। एक सीट तो ऐसी भी रही जहां ये इजाफा 15 फीसदी से भी ज्यादा रहा। आइए जानते है  इन 121 सीटों पर इस बार कितनी वोटिंग हुई? किस सीट पर कितने मत प्रतिशत का इजाफा हुआ? कहां सबसे ज्यादा मतदान बढ़ा? बड़े चेहरों की सीट पर मत प्रतिशत में कितना इजाफा हुआ? 

विज्ञापन

42 सीटों पर मत प्रतिशत में 10% से भी ज्यादा का इजाफा
पहले चरण के 121 सीटों में से 42 सीट ऐसे हैं, जिनमें 2020 के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत में 10 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इनमें कल्याणपुर सीट पर सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। समस्तीपुर जिले की कल्याणपुर सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 57.93% वोट पड़े थे। इस बार यहां 73.62% मतदान हुआ। यानी, 2020 के मुकाबले इस बार यहां 15.59 फीसदी ज्यादा मतदाता वोट करने के लिए निकले। कल्याणपुर सीट बिहार की चर्चित सीटों में शामिल हैं। यहां से नीतीश सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी मैदान में हैं। इसी तरह मंत्री विजय चौधरी की सीट सरायरंजन में 12.47% ज्यादा मतदान हुआ है। यहां 2020 में 60.86 फीसदी वोटिंग हुई थी। जो इस बार बढ़कर 73.33%  हो गई। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सीट लखीसराय में भी मतदान में 10.68% का इजाफा हुआ है। यहां 2020 में  52.78% मतदान हुआ था, जो इस बार बढ़कर 63.46% हो गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सीट राघोपुर भी सबसे ज्यादा इजाफे वाले 42 सीटों में शामिल है। यहां मतदान में 10.51% का इजाफा हुआ है। 2020 में राघोपुर में 58.03% मतदाताओं ने वोट डाला था। इस बार ये आंकड़ा बढ़कर 68.54% हो गया है। 

पहले चरण में 72 सीटें ऐसी जहां मतदान में 5 से 10 फीसदी का इजाफा
पहले चरण में जिन 121 सीटों पर वोट डाले गए, उनमें से 72 सीटों पर मतदान में हुआ इजाफआ 5 से 10 प्रतिशत के बीच रहा। इनमें बाहुबली अनंत सिंह की मोकामा, खेसारी लाल यादव की छपरा, भाई वीरेंद्र की मनेर, मंत्री मंडल पांडेय की सीवान से लेकर जनशक्ति जनता दल के  मुखिया तेज प्रताप यादव की महुआ सीटें शामिल हैं। 








 

महज सात सीटें ऐसी जहां मतदान में 5 फीसदी से कम का इजाफ
पहले चरण की 121 सीटों में से सिर्फ सात सीटें ऐसी हैं जहां  2020 के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत में हुआ इजाफा पांच फीसदी से कम का है। इनमें दीघा, बड़हरा, कुम्हरार, दरभंगा, अगिआंव, बख्तियारपुर और अलीनगर शामिल हैं। वोट प्रतिशत का सबसे कम इजाफा अलीनगर सीट पर हुआ है। यहां 2020 के मुकाबले केवल  2.78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2020 में अलीनगर सीट पर  57.4 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार यह बढ़कर  60.18 फीसदी हो गया। अलीनगर वही सीट है जहां से लोकगायिका मैथिली ठाकुर चुनाव मैदान में हैं।  

कुम्हरार में सबसे कम तो, मीनापुर में सबसे ज्यादा मतदान
2025 के पहले चरण में सबसे कम मतदान वाली सीट कुम्हरार रही है। यहां मात्रा 39. 59 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि, 2020 के मुकाबले यहां भी वोटों  प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 2020 में यहां 35.27% ही मतदान हुआ था। पहले चरण में सबसे ज्यादा मतदान मीनापुर विधानसभा सीट पर हुआ। इस सीट पर इस बार 77.62 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में मीनापुर सीट पर 65.26 फीसदी वोटिंग हुई थी।

विज्ञापन

किस सीट पर मतदान में कितना इजाफा?

विधानसभा 2020 का वोट % 2025 का वोट % इजाफा
कल्याणपुर 57.93 73.62 15.69
सोनबरसा 53.73 68.3 14.57
मोहिउद्दीननगर 56.02 70.4 14.38
जमालपुर 46.61 60.89 14.28
मुंगेर 48.73 61.94 13.21
वारिसनगर 58.97 72 13.03
समस्तीपुर 59.55 72.12 12.57
सरायरंजन 60.86 73.33 12.47
बरूराज 61.12 73.5 12.38
पारू 60.24 72.62 12.38
मीनापुर 65.26 77.62 12.36
सकरा 63.08 75.35 12.27
पातेपुर 57.07 69.27 12.2
रोसड़ा 55.08 67.17 12.09
लालगंज 57.65 69.62 11.97
उजियारपुर 62.05 73.99 11.94
तारापुर 55 66.88 11.88
महनार 54.38 66.12 11.74
हसनपुर 58.64 70.3 11.66
खगड़िया 58.01 69.6 11.59
बैकुंठपुर 57.71 69.23 11.52
कुढ़नी 64.18 75.63 11.45
महिषी 58.76 70.12 11.36
कुचायकोट 55.85 67.08 11.23
बोचहां 65.17 76.35 11.18
गोपालगंज 55.03 66.1 11.07
बाढ़ 53.45 64.52 11.07
गायघाट 57.45 68.4 10.95
बहादुरपुर 59.34 70.28 10.94
औराई 55.66 66.58 10.92
बेगूसराय 55.6 66.44 10.84
बनियापुर 52.84 63.65 10.81
सूरजगढ़ा 56.03 66.8 10.77
साहेबगंज 59.56 70.26 10.7
लखीसराय 52.78 63.46 10.68
बिक्रम 58.57 69.09 10.52
राघोपुर 58.03 68.54 10.51
सिमरी बख्तियारपुर 58.09 68.47 10.38
बछवाड़ा 60.87 71.22 10.35
बेलदौर 57.72 67.9 10.18
तेघड़ा 60 70.14 10.14
मसौढ़ी 58.28 68.42 10.14
मोकामा 54.01 64 9.99
तरैया 54.9 64.88 9.98
अमनौर 56.77 66.56 9.79
दरभंगा ग्रामीण 54.12 63.86 9.74
हाजीपुर 57.2 66.84 9.64
हथुआ 57.24 66.86 9.62
पालीगंज 54.71 64.32 9.61
मोरवा 59.42 68.95 9.53
चेरिया बरियारपुर 60.9 70.18 9.28
जाले 54.14 63.42 9.28
सोनपुर 58.96 68.2 9.24
विभूतिपुर 60.89 70.08 9.19
बक्सर 56.32 65.4 9.08
बरौली 58.68 67.73 9.05
मढ़ौरा 56.61 65.51 8.9
संदेश 52.96 61.76 8.8
परसा 57.74 66.44 8.7
राजापाकर 55.91 64.59 8.68
कांटी 63.28 71.92 8.64
साहिबपुर कमाल 62.77 71.39 8.62
भोरे 53.98 62.54 8.56
बखरी 60.35 68.88 8.53
सहरसा 61.22 69.73 8.51
महुआ 60.04 68.54 8.5
वैशाली 59.01 67.43 8.42
महाराजगंज 53.62 61.99 8.37
राजगीर 53.66 62.03 8.37
मटिहानी 61.1 69.47 8.37
बरबीघा 53.13 61.44 8.31
मांझी 52.22 60.33 8.11
आलमनगर 61.76 69.82 8.06
आरा 48.35 56.38 8.03
शाहपुर 49.09 57.11 8.02
केवटी 56.4 64.4 8
तरारी 55.63 63.61 7.98
सिंहेश्वर 61.49 69.46 7.97
रघुनाथपुर 53.52 61.45 7.93
एकमा 50.66 58.53 7.87
दरौंधा 51.11 58.9 7.79
पटना साहिब 52.23 59.93 7.7
हरनौत 51.47 59.12 7.65
फुलवारी 57.37 65.01 7.64
छपरा 50.99 58.61 7.62
परबत्ता 60.24 67.84 7.6
गरखा 57.53 64.97 7.44
कुशेश्वरस्थान 54.42 61.82 7.4
मधेपुरा 62.06 69.3 7.24
हिलसा 54.79 61.82 7.03
बिहारीगंज 60.53 67.46 6.93
दरौली 50.16 57 6.84
बड़हरिया 57.14 63.95 6.81
मनेर 61 67.76 6.76
बिहारशरीफ 48.51 55.09 6.58
अस्थावां 49.48 56.04 6.56
मुजफ्फरपुर 52.71 59.26 6.55
फतुहा 62.16 68.53 6.37
हायाघाट 59.1 65.4 6.3
गोरियाकोठी 57.8 64.06 6.26
नालंदा 54.68 60.84 6.16
दानापुर 52.49 58.52 6.03
जगदीशपुर 54.39 60.32 5.93
गौड़ाबौराम 57.19 63.06 5.87
बेनीपुर 56.51 62.28 5.77
इस्लामपुर 55.77 61.51 5.74
शेखपुरा 56.26 61.98 5.72
अलौली 57.08 62.6 5.52
राजपुर 56.97 62.36 5.39
ब्रह्मपुर 54.39 59.76 5.37
डुमरांव 54.98 60.3 5.32
सीवान 54.42 59.7 5.28
जीरादेई 52.04 57.17 5.13
बांकीपुर 35.91 40.97 5.06
दीघा 36.99 41.4 4.41
बड़हरा 52.6 56.95 4.35
कुम्हरार 35.27 39.59 4.32
दरभंगा 55.79 59.93 4.14
अगिआंव 52.46 56.28 3.82
बख्तियारपुर 60.35 64.09 3.74
अलीनगर 57.4 60.18 2.78
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें