फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: टी20 टीम की कमान मिलने के बाद सलमान आगा ने भरी हुंकार, बोले- आगामी टूर्नामेंटों में बेखौफ होकर खेलेंगे

Tue, 04 Mar 2025 09:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

सलमान को 16 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
क्रिकेट की खबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की टी20 टीम की कमान मिलने के बाद सलमान अली आगा ने हुंकार भरी। उन्होंने वादा किया कि उनकी टीम आगामी टूर्नामेंटों में बेखौफ होकर क्रिकेट खेलेगी। सलमान को 16 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया है। आगा ने कहा कि चयनकर्ताओं ने नए चेहरों को मौका दिया है क्योंकि निर्भय होकर खेलने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पाकिस्तान का कप्तान बनकर मैं गौरवान्वित हूं लेकिन मेरे लिए यह चुनौती भी है। हमने टीम में युवाओं को चुना है। मेरा काम खिलाड़ियों को बेखौफ और जोखिम भरा क्रिकेट खेलने के लिये तैयार करना है।

आगा ने कहा, हमें नाकामी भी मिलेगी लेकिन हमें इन खिलाड़ियों का समर्थन करना है। उन्हें बेखौफ होकर खेलने को कहा जाएगा। टी20 क्रिकेट में इसके अलावा कोई विकल्प भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें