फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohsin Naqvi: 'ट्रॉफी चोर' नकवी की लंदन में हुई घनघोर बेइज्जती, पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली; वीडियो वायरल

Tue, 09 Dec 2025 05:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशिया क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष मोहसिन नकवी लगातार अपनी ओछी हरकतों से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार उन्हें विदेश में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में घनघोर बेइज्जती हुई है। ब्रिटिश पुलिस ने ट्रॉफी चोर नकवी की गाड़ी को रोक कर तलाशी ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि दुनिया में पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय साख कैसी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

हर दिशा से चेक की गाड़ी 
बताया जा रहा है कि नकवी शहजाद अकबर और आदिल राजा के प्रत्यर्पण पर बातचीत के लिए ब्रिटेन में थे। लंदन पुलिस ने हालांकि, नकवी की गाड़ी की तलाशी के बारे में कुछ भी टिप्पणी नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह ब्रिटिश पुलिस ने नकवी की गाड़ी को रोक कर तलाशी ली। वीडियो देखकर लग रहा है कि यह रूटीन चेकिंग नहीं थी क्योंकि पुलिस ने हर दिशा से गाड़ी को चेक किया है। 
 

विदेश मंत्रालय पहुंचे थे नकवी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनसार, नकवी की गाड़ी की तलाशी उस वक्त ली गई जब वह अधिकारियों से मिलने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय पहुंचे। नकवी पीसीबी अध्यक्ष होने के साथ एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के चेयरमैन भी हैं। मालूम हो कि नकवी ने भारत द्वारा जीती एशिया कप की ट्रॉफी अपने पास रख ली है और अब तक इसे भारत को नहीं दिया है।
विज्ञापन

एशिया कप की ट्रॉफी पर विवाद
भारत ने इस साल फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था, लेकिन टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के बिना ही जश्न मनाया था और टीम इंडिया ट्रॉफी लिए बिना स्वदेश लौटी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में नकवी को ट्रॉफी सौंपने के लिए ई-मेल लिखा था। लेकिन नकवी इस जिद पर अड़े हैं कि वह अपने हाथ से ही विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें