फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBL 2021: डेब्यू मैच में तीन विकेट लेकर रचा था इतिहास, अब पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के गेंदबाजी एक्शन के लिए हुई शिकायत

Tue, 18 Jan 2022 08:40 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने बिग बैश लीग में इस साल डेब्यू करते हुए बेहतरीन आगाज किया था। हालांकि हसनैन की गेंदबाजी एक्शन को लेकर बीबीएल में अंपायर ने शिकायत कर दी है, यानि हसनैन की गेंदबाजी एक्शन में अंपायरों ने गड़बड़ी पाई है।
विज्ञापन
मोहम्मद हसनैन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने बिग बैश लीग में इस साल डेब्यू करते हुए बेहतरीन आगाज किया था। 21 वर्षीय गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग के पहले मैच के पहले ही ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट चटकाए थे। हसनैन ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर खूब सुर्खियां भी बटोरी। हालांकि इस बार वह अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा में हैं। 

विज्ञापन


हसनैन की गेंदबाजी एक्शन को लेकर बीबीएल में अंपायर ने शिकायत कर दी है, यानि हसनैन की गेंदबाजी एक्शन में अंपायरों ने गड़बड़ी पाई है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार अब उन्हें लाहौर में आईसीसी से मान्यता प्राप्त बायोमैकेनिक्स प्रयोगशाला में गेंदबाजी एक्शन टेस्ट से गुजरना होगा। इसकी जांच रिपोर्ट आने में 14 दिन का समय लग सकता है।

हसनैन ने सिडनी थंडर की तरफ से बिग बैश लीग में अपना डेब्यू किया था। हसनैन को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ अपने आखिरी बीबीएल मैच में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। हालांकि टूर्नामेंट में हसनैन ने 5 मैचों में 15.71 की औसत से 7 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन


बता दें कि गेंदबाजी एक्शन में यदि किसी तरह की गड़बड़ी पाई गई तो हसनैन के करियर को नुकसान पहुंच सकता है। 

पाकिस्तान में पीएसएल भी शुरू होने वाला है। हसैनन बिग बैश लीग को बीच में ही छोड़कर पीएसएल में शामिल होने के लिए पाकिस्तान लौट चुके हैं। यहां वह क्वेटा ग्लेडिएटर्स टीम का हिस्सा हैं। 

आईसीसी के नियम के अनुसार यदि किसी गेंदबाज के एक्शन को अवैध माना जाता है तो उस देश का बोर्ड गेंदबाज को घरेलू क्रिकेट खेलने की इजाजत दे सकता है। लेकिन यह सबकुछ बोर्ड पर ही निर्भर करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें