फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni Jersey: इस पाक क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप मैच के बाद धोनी से मांगी थी जर्सी, जानें इस पर क्या था कैप्टन कूल का रिएक्शन

Tue, 19 Jul 2022 09:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी यह भी बताया कि कैसे एक सेशन के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया था
विज्ञापन
धोनी और हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में कहर बरपाया था। उन्होंने सुपर-12 राउंड में भारत के खिलाफ पहले मैच में बेहद किफायती गेंदबाजी की थी और चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया था। 28 साल के रऊफ ने कुछ महीने बाद कई तस्वीरें शेयर की थी। इसमें भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की साइन की हुई जर्सी भी थी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हारिस रऊफ ने धोनी को इस खास तोहफे के लिए धन्यवाद भी कहा था। इस मामले को लेकर रऊफ ने अब खुलासा किया है और बताया कि धोनी ने उन्हें कब और कैसे जर्सी दी थी। रऊफ ने द ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट में बताया- मैं पिछले साल टी 20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच के बाद एमएस धोनी से मिला था। मैंने उनसे अपनी एक शर्ट देने के लिए कहा था। मैंने उनसे कहा कि मुझे चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी चाहिए न कि टीम इंडिया की। 

The 7 still winning hearts' - Haris Rauf pens touching note after receiving  signed CSK jersey from MS Dhoni

रऊफ ने कहा कि इस पर धोनी का रिएक्शन बहुत कूल था। धोनी ने मुझसे कहा कि वह निश्चित रूप से मुझे जर्सी भेजेंगे। आखिरकार मुझे यह तब मिला जब मैं ऑस्ट्रेलिया में था। रऊफ ने यह भी कहा कि उन्हें 2018-19 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय बल्लेबाजों के लिए नेट गेंदबाज बनने का मौका मिला था। रऊफ ने भी यह भी बताया कि कैसे एक सेशन के दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया था।

रऊफ ने कहा- भारतीय टीम के मैनेजर को कुछ ऐसे नेट गेंदबाज चाहिए थे जो ऑस्ट्रेलिया की पिच को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी कर सके। मुझे लगा कि यह मेरे लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को गेंदबाजी करने का एक शानदार मौका होगा। मैंने नेट्स में चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को गेंदबाजी की। हार्दिक पांड्या मेरे साथ गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अच्छा कर रहा हूं और उन्हें यकीन है कि मैं जल्द ही पाकिस्तान टीम के लिए खेलूंगा।

Hardik & Rahul had told me that I have the potential to bowl at  international level': Rauf recalls time as net bowler in Australia
विज्ञापन

हारिस रऊफ ने अब तक पाकिस्तान के लिए 13 वनडे और 35 टी-20 खेले हैं। 13 वनडे में उनके नाम 23 विकेट और 35 टी-20 में 42 विकेट हैं। हारिस के पास लगातार 140 प्लस की स्पीड से गेंद फेंकने की महारत हासिल है। टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी स्पीड से रऊफ ने कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें