फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पाकिस्तानी मूल के इस खिलाड़ी को अबतक नहीं मिला भारत का वीजा, इंग्लैंड क्रिकेट टीम का है हिस्सा

Tue, 14 Jan 2025 08:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है और इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होनी है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा और माना जा रहा है कि इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों के कोलकाता रवाना होने से पहले महमूद को वीजा मिल जाएगा।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड टीम को इस महीने के अंत में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है। इससे पहले टीम अबू धाबी में ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेगी, लेकिन पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी साकिब महमूद इसमें हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि इस तेज गेंदबाज को अबतक भारत का वीजा नहीं मिल सका है। महमूद को अभी भारत का वीजा नहीं मिला है। वह ऐसे में अबू धाबी में शिविर में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों के पास है।
विज्ञापन

22 जनवरी से होनी है सीरीज 
भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है और इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होनी है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा और माना जा रहा है कि इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों के कोलकाता रवाना होने से पहले महमूद को वीजा मिल जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मूल के किसी क्रिकेटर को भारत का वीजा हासिल करने में देरी का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर पिछले साल वीजा मिलने में हुई देरी के कारण दोनों देशों के बीच हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

रेहान और राशिद को मिला वीजा 
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को भी 2023 के भारतीय दौरे पर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी मूल के टीम के अन्य खिलाड़ियों रेहान अहमद और आदिल राशिद को भारतीय वीजा मिल गया है। महमूद ने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट, नौ वनडे और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी। 
विज्ञापन

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टी20 टीम इस प्रकार है...
जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्से, बेन डकेत, जैमी ओवरटन, जैमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल सॉल्ट, मार्क वुड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें