फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI World Cup 2023: कम नहीं हो रहे पाकिस्तान के नखरे, अहमदाबाद में फाइनल से पहले नहीं खेलना चाहता पीसीबी

Wed, 07 Jun 2023 08:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान बोर्ड अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर आशंकित है। इंजमाम उल हक के नेतृत्व वाली टीम ने 2005 के भारत दौरे के दौरान मोटेरा स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में खेला था।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी ने अपने आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले को विश्व कप में खेलने की अपनी आंशकाओं के बारे में बता दिया है। पाकिस्तान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। पीसीबी चाहता है कि उसके मुकाबले कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में आयोजित किए जाएं। 
विज्ञापन


बार्कले और आईसीसी के महाप्रबंधक ज्योफ एलार्डिस हाल ही में कराची में पीसीबी प्रमुख से आश्वासन लेने के लिए गए थे कि वे अपने विश्व कप मैचों को तटस्थ स्थान पर खेलने की मांग नहीं करेंगे। दरअसल, एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने एशिया कप को लेकर पाकिस्तान के हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर दिया है। उसके बाद से पाकिस्तान विश्व कप को लेकर नखरे कर रहा है।

फाइनल या नॉकआउट मैच के लिए अहमदाबाद जाएगा पाकिस्तान
समाचार एजेंसी पीटीआई से पीसीबी के सूत्रों ने कहा, ''सेठी ने बार्कले और एलार्डिस को बता दिया है कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि वह अहमदाबाद में मैचों को खेले। अगर पाकिस्तान सरकार द्वारा टीम को अक्तूबर और नवंबर में होने वाले विश्व कप की यात्रा के लिए भारत जाने की मंजूरी मिलती है तो वह सिर्फ फाइनल या नॉकआउट मैच के लिए ही अहमदाबाद जाना चाहेगा।''

अहमदाबाद में खेली थी पाकिस्तानी टीम
पाकिस्तान बोर्ड अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर आशंकित है। इंजमाम उल हक के नेतृत्व वाली टीम ने 2005 के भारत दौरे के दौरान मोटेरा स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में खेला था। पीसीबी अधिकारी ने यह भी बताया कि सेठी ने आईसीसी अधिकारियों से बीसीसीआई को एशिया कप के लिए पाकिस्तान के हाईब्रिड मॉडल को स्वीकार करने के लिए राजी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

आईसीसी राजस्व में हिस्सेदारी को लेकर पाकिस्तान का तर्क
सूत्र ने यह भी पुष्टि की कि सेठी ने भी इस बात पर जोर दिया था कि वह नए रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल को तब तक स्वीकार नहीं करेंगे जब तक कि नए पांच साल के चक्र में इसकी हिस्सेदारी नहीं बढ़ाई जाती। सूत्र ने कहा, ''सेठी ने कहा कि यह अनुचित है कि पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की तुलना में नए चक्र में आईसीसी राजस्व का कम हिस्सा मिलना चाहिए।'' सेठी ने तर्क दिया कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड नियमित रूप से भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलते हैं और उनके खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लेते हैं, जिसका मतलब है कि आईपीएल प्रबंधन से दोनों बोर्डों को अतिरिक्त राजस्व मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें