पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने पाकिस्तान में कश्मीर एकता दिवस पर कश्मीरियों को लेकर ट्वीट किया था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने रिजवान को ट्रोल कर दिया। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिखा था- मेरा दिल, दुआएं और दर्द कश्मीर और कश्मीरियों के साथ है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि इतनी ही फिक्र है तो आतंकवादियों को भेजना बंद करो।
विज्ञापन
Trending Videos
अयाज फारूकी नाम के यूजर ने लिखा- रिजवान भाई, आप लोग और आपकी सरकार उइगर मुसलमानों की बात कर लिया करें। ये कौनसा इस्लाम है जहां पर आप और आपकी सरकार चीन में उइगर पर हो रहे जुल्म पर कुछ नहीं बोलते?
गौरव पंडित नाम के यूजर ने लिखा- एशिया कप तो करा नहीं पा रहे अपने यहां, चले हैं बात करने कश्मीर की। सुधर जाओ नहीं तो कहीं के भी ना रहोगे।
प्रयाग नाम के यूजर ने लिखा- इतनी ही चिंता है तो आंतकवादियों को कश्मीर भेजना छोड़ दो। लाला नाम के यूजर ने लिखा- ट्वीट हो गया तो आंटे की लाइन में लगें भाईजान। एक और यूजर ने लिखा- ऐसे ही रोते रहो, अगले साल तक कटोरा लेकर बॉर्डर पर बैठ जाना।
पांच फरवरी को कश्मीर दिवस मनाता है पाकिस्तान
पाकिस्तान हर साल पांच फरवरी को कश्मीर सॉलिडेरिटी डे मनाता है। इस दिन राष्ट्रीय छुट्टी होती है। इसका मकसद खुद को कश्मीरियों के समर्थन में खड़े दिखाना है। पहली बार 1990 में पाकिस्तान में जमात-ए-इस्लामी पार्टी ने कश्मीर दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। कश्मीर एकता दिवस मनाने की शुरुआत 2004 में की गई थी।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भी किया ट्वीट, हुए ट्रोल
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी कश्मीर पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- सभी पाकिस्तानी कश्मीरियों के लिए समर्थन करने आए हैं। भारतीय कश्मीर के लोग संघर्ष कर रहे है लेकिन, उन्होंने आजादी की मशाल को जलाए रखा है।' इस पर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। शाहबाज का खूब मजाक उड़ाया गया।