फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू गेंदबाज बिलाल ने कंगारुओं को किया चारों खाने चित, दुबई टेस्ट में पाक की पकड़ मजबूत

Tue, 09 Oct 2018 11:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pakvaus
विज्ञापन

बिलाल आसिफ (6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ। स्टंप्स तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 16.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। फिलहाल, ओपनर इमाम उल हक 23 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन


बता दें कि डेब्यू टेस्ट खेल रहे ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ  ने 36 रन देकर 6 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलियाई पारी को पस्त करने में अहम भूमिका निभाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 482 बनाए। जवाब में कंगारू की टीम 202 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस तरह पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 208 रन की बढ़त मिली। मगर उसकी दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 45 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए। इस तरह से अब पाकिस्तान की कुल बढ़त 325 रन हो गई है।
विज्ञापन


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 142 रन था लेकिन उसने 60 रन के अंदर सभी 10 विकेट गंवा दिए और इस तरह से उसकी टीम 202 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें