फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs BAN: अब पांच नहीं, तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे पाकिस्तान-बांग्लादेश; इसी महीने होगा आयोजन

Tue, 20 May 2025 07:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इस महीने सीरीज होगी और लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम इस महीने तीनों मैचों की मेजबानी करेगा। इन मैचों की तारीख हालांकि अभी तय नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज को लेकर सहमति बन गई है। दोनों टीमों के बीच पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज होनी थी, लेकिन अब इसे तीन मैचों की सीरीज कराने पर सहमति बनी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश के अपने समकक्ष से दुबई में मुलाकात की जिसके बाद पीसीबी ने मंगलवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया 
विज्ञापन

लाहौर करेगा मुकाबलों की मेजबानी 
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इस महीने सीरीज होगी और लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम इस महीने तीनों मैचों की मेजबानी करेगा। इन मैचों की तारीख हालांकि अभी तय नहीं की गई हैं। पिछले महीने दोनों देशों ने 25 मई से तीन जून तक पांच टी20 मैच खेलने पर सहमति जताई थी, जिसमें से पहले दो मैच फैसलाबाद में खेले जाने थे। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के बाद पीसीबी को अपने प्रमुख घरेलू टी20 टूर्नामेंट (पाकिस्तान सुपर लीग) के कार्यक्रम को संशोधित करना पड़ा। इसका फाइनल अब 25 मई को खेला जाएगा। पीएसएल की तारीखों के आगे बढ़ने के बाद इस टी20 सीरीज के आयोजन पर संदेह था।
विज्ञापन

बांग्लादेश अभी यूएई के दौरे पर है। टीम को बुधवार को तीसरा और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) पाकिस्तान दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति में नजर आ रहा था, लेकिन अब इस सीरीज को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें