न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर
बीसीसीआई ने शेष मुकाबलों के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी, लेकिन फाइनल और प्लेऑफ के वेन्यू नहीं बताए थे। माना जा रहा था कि कोलकाता ने फाइनल की मेजबानी छीन सकती है और मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इस पर मुहर भी लग गई। बीसीसीआई के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, न्यू चंडीगढ़ का पीसीए स्टेडियम 29 मई को क्वालिफायर-1 और 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी करेगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स के बाहर होने के बाद आई संजीव गोयनका की प्रतिक्रिया, पंत के साथ साझा की तस्वीर
किस कारण हुआ बदलाव?
वहीं, दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक जून को क्वालिफायर-2 और तीन जून को फाइनल मुकाबले की मेजबानी करेगा। पुराने कार्यक्रम के मुताबिक, हैदराबाद और कोलकाता को प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी करनी थी। आईपीएल ने अपने बयान में बताया कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मौसम और अन्य कारणों के चलते प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू में बदलाव किया है।
तीन टीमें कर चुकी हैं क्वालिफाई
आईपीएल 2025 का सीजन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अब तक पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है और मुंबई इंडियंस तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच चौथे स्थान की जंग बरकरार है। गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), लखनऊ सुपर जाएंट्स, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है।
ये भी पढ़ें: CSK vs RR: राजस्थान के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं धोनी, इस विशेष क्लब में हो जाएंगे शामिल
इससे पहले आरसीबी और केकेआर के बीच 17 मई को खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था और इसमें टॉस भी नहीं हो सका था। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार तक के लिए बंगलूरू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यही कारण है कि बोर्ड को अंतिम समय में इस मुकाबले के लिए वेन्यू में बदलाव करना पड़ रहा है।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इसके अलावा प्लेऑफ के साथ ही 20 मई से ग्रुप चरण के शेष मुकाबलों के लिए अतिरिक्त एक घंटा जोड़ा है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी कारण मैच में देरी होती है तो खेलने के लिए एक अतिरिक्त घंटा उपलब्ध रहेगा। आईपीएल 2025 में अब तक तीन मुकाबले बारिश के कारण रद्द करने पड़े हैं।