फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: 'मुझे समझ नहीं आता कि...', पाकिस्तानी दिग्गज ने फाइनल के लिए टीम इंडिया की तैयारियों पर उठाए सवाल

Thu, 08 Jun 2023 03:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय गेंदबाज पहले दिन कुछ खास नहीं दिखे और शुरुआती तीन विकेट 25 ओवर के अंदर लेने के बाद अगले करीब 61 ओवर में कोई विकेट नहीं ले सके। इस पर पूर्व पीसीबी अध्यक्ष ने निशाना साधा है।
विज्ञापन
रमीज राजा ने भारतीय टीम पर निशाना साधा है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन खराब शुरुआत मिली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बुधवार को तीन विकेट पर 327 रन बना दिए थे। भारतीय गेंदबाज पहले दिन कुछ खास नहीं दिखे और शुरुआती तीन विकेट 25 ओवर के अंदर लेने के बाद अगले करीब 61 ओवर में कोई विकेट नहीं ले सके। टीम इंडिया की खराब गेंदबाजी पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल की कंडीशन को जानने के लिए मैच से पहले एक-दो प्रैक्टिस मैच खेल लेना चाहिए था। तैयारियों में कमी की वजह से भारत का यह हाल हुआ है।
विज्ञापन

रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- सिर्फ एक टेस्ट से यह आकलन करना मुश्किल है कि आपको क्या करना है। एक टीम उप-महाद्वीप की परिस्थितियों से इन ठंडे मौसम में आती है, और उसे पांच-छह दिनों में खुद को इन कंडीशन में ढलना पड़ता है, वह भी बिना कोई गेम खेले। मुझे समझ नहीं आया। यह डब्ल्यूटीसी फाइनल है, इससे पहले भारत को कम से कम इंटर-स्क्वॉड मैच खेलना चाहिए थे। यहां तक कि अगर आपने तीन-चार वनडे मैच खेले हैं, तो भी आप परिस्थितियों से अभ्यस्त हो जाते हैं।

रमीज ने कहा- वहां ओवरकास्ट कंडीशन है, पिच की स्थिति काफी अलग है। आप खुद को वहां के कंडीशन से अवगत कराना चाहते हैं। गेंदबाजों को भी यहां अपनी लाइन और लेंथ एडजस्ट करने की जरूरत है। आईपीएल में चार ओवर के बाद आपको यहां एक दिन में कम से कम 17-17 ओवर गेंदबाजी करनी है। शरीर को भी आराम की जरूरत होती है।

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। 2021 में खेले गए पहले संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रही है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती तीन विकेट तो 76 रन पर गिरा दिए थे। मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा (0) को विकेटकीपर भरत के हाथों कैच कराया। शार्दुल ठाकुर ने डेविड वॉर्नर को भी भरत के हाथों कैच कराया। वह 43 रन बना सके। वहीं, शमी ने मार्नस लाबुशेन को क्लीन बोल्ड किया। वह 26 रन बना सके।
विज्ञापन

हालांकि, इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। हेड और स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए 285 रन की साझेदारी कर डाली। पहले दिन 146 रन और स्मिथ 95 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं, दूसरे दिन हेड अपनी पारी में 17 रन जोड़कर आउट हो गए। ट्रेविस हेड ने 163 रन की पारी खेली। वहीं, स्टीव स्मिथ ने शतक पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें