फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tahmoor Akram: पाकिस्तान के महान गेंदबाज का बेटा बना MMA फाइटर, बनाई शानदार बॉडी, देखें तस्वीरें

Sat, 14 Jan 2023 07:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वसीम अकरम के बेट तहमूर अकरम ने शानदार शरीर बनाया है और वह MMA फाइटर बन गए हैं। उन्होंने अपनी ट्रेनिंग की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
तहमूर अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम के बेटे तहमूर अकरम मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए) फाइटर बन गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अकरम ने संयुक्त अरब अमीरात में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट पर बात करने के अलावा अपने बेटे के बारे में भी बताया। 'स्विंग के सुल्तान' कहे जाने वाले अकरम ने बताया कि उनके बेटे तहमूर शौकिया एमएमए एथलीट है। उन्होंने हाल ही में एक लड़ाई में भाग लिया था। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में अकरम ने कहा कि उनका बेटा तहमूर पेशेवर एमएमए फाइटर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अमेरिका में रह रहा है। अकरम ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, "मेरा बेटा अमेरिका में रह रहा है, वहां ज्यादा क्रिकेट नहीं है, वैसे भी मैंने अपने बच्चों को उनकी पसंद की जिंदगी जीने का अधिकार दिया है। अगर वह फाइटर बनना चाहते हैं, तो उन्हें जरूर बनना चाहिए।"
 

पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट में 414 विकेट लेने वाले वसीम अकरम ने पिछले साल खुलासा किया था कि वह कोकीन के आदी थे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में टेलीविजन पंडित के रूप में काम करने के दौरान उन्होंने कोकीन का सेवन शुरू किया। इसी दौरान उनकी पहली पत्नी हुमा की 2009 में एक दुर्लभ बीमारी से मौत हो गई थी। अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद अकरम ने 12 अगस्त 2013 को ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली शनीरा थॉम्पसन से शादी की।
विज्ञापन

 

वसीम अकरम ने बताया कि वह उस इंग्लैंड में थे, जब उन्हें कोकीन की लत लगी और इसकी वजह से वह घर नहीं लौटना चाहते थे। उनके पास बहाना था कि काम की वजह से वह इंग्लैंड में रह रहे हैं, लेकिन इसकी असली वजह कुछ और थी। इस दौरान उनकी पत्नी काफी बीमार थीं और वह चाहती थीं कि अकरम पाकिस्तान में जाकर रहे। हालांकि, बाद में वह इस लत से बाहर आए और बेहतर जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें