फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Anushka: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की 'शर्टलेस' फोटो, फैंस बोले प्रैक्टिस पर जाओ

Sat, 14 Jan 2023 07:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विराट कोहली ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया था। कोहली की फोटो देखकर फैंस ने कहा कि उन्हें प्रैक्टिस पर जाना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने अपने वनडे करियर का 45वां शतक लगाया था और अब उनके पास एक और बेहतरीन पारी खेलने का मौका है। भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलेगी। इस मैच से पहले विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ समुद्र के किनारे मस्ती करते दिखे। विराट ने अनुष्का के साथ शर्टलेस फोटो शेयर की और इसके साथ दिल वाला इमोजी शेयर किया। 
विज्ञापन


अनुष्का और विराट ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है। वामिका ने हाल ही में अपना दूसरा जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर विराट और अनुष्का दोनों ने फोटो शेयर कर बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। 



विराट ने लिखा था "मेरे दिल की धड़कन दो साल की हो गई है।" वहीं अनुष्का शर्मा ने भी बेटी के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की थी। 




विज्ञापन

श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगा भारत
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में विराट मैदान में दिखेंगे। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच टीम इंडिया जीत चुकी है और सीरीज भी अपने नाम कर चुकी है। अब भारत सीरीज का आखिरी मैच जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। विराट कोहली एक बार फिर भारत के लिए बेहतरीन पारी खेलना चाहेंगे। 

इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज भी खेलनी हैं। हालांकि, भारत के लिए बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज होगी। चार मैच की सीरीज अपने नाम कर भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें