फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कश्मीर पर हमला कर गजवा-ए-हिंद चाहते हैं शोएब अख्तर, वायरल वीडियो में उगला जहर

Fri, 25 Dec 2020 02:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
1 of 4
शोएब अख्तर - फोटो : Social media
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का एक पुराना वीडियो पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कश्मीर के खिलाफ बात करते हुए गजवा-ए-हिंद की बात कर रहे हैं। लगातार विवादों में रहने वाले अख्तर इस वीडियो में बात करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगलते दिख रहे हैं। वह कश्मीर का जिक्र करते हुए गजवा ए हिंद का उल्लेख करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शोएब अख्तर
वायरल वीडियो में अख्तर पाक किताब का जिक्र करते हुए कहते हैं कि इसमें लिखा है कि 'गजवा-ए-हिंद' जगह लेगा और नदी दो बार खून से लाल रंग की होगी। अफगानिस्तान से सेना अटॉक तक पहुंचेगी। शमल मशरिक से उठने के बाद, उज्बेकिस्तान से अलग-अलग दल पहुंचेंगे। यह सब एक ऐतिहासिक क्षेत्र खोरासन को बताता है, जो लाहौर तक फैला हुआ था।'

इसके बाद इंटरव्यू में महिला एंकर उनसे पूछती है कि क्या लोगों को इसे पढ़ना चाहिए तो अख्तर हां में जवाब देते हुए कहते हैं कि हम पहले कश्मीर पर कब्जा करेंगे और फिर गजवा हिंद के लिए भारत पर हर तरफ से हमला करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
shoaib akhtar
वीडियो को पाकिस्तान अनटोल्ड नाम के एक ट्विटर हैंडल ने 18 दिसंबर को ट्वीट किया था, जिसपर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाज को जमकर लताड़ लगाई और उन्हें आईएसआई का एजेंट तक बता दिया। 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
शोएब अख्तर
आखिर क्या है गजवा-ए-हिंद
यह पकिस्तान की धार्मिक किताबों में लिखी एक भविष्यवाणी है जिसमें उर्दू में लिखा है। इसके मुताबिक, एक दिन मुस्लिम लड़ाकों की हिंदुओं के साथ लड़ाई होगी, जिसके बाद मुसलमान पहले कश्मीर और फिर भारतीय उप-महाद्वीप को जीत लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें