फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tri Series: तेज गेंदबाज हारिस रऊफ त्रिकोणीय सीरीज से बाहर, पीसीबी को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट होने का भरोसा

Wed, 12 Feb 2025 01:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पीसीबी ने रऊफ की जगह त्रिकोणीय सीरीज के लिए आकिफ जावेद को टीम में शामिल किया था। जावेद ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में 16 मैच खेले हैं और 23.33 के औसत से 18 विकेट लिए हैं। उन्होंने 30 लिस्ट ए मैचों में 33 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
हारिस रऊफ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हारिस रऊफ दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ चल रही त्रिकोणीय सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भरोसा है कि रऊफ 19 फरवरी से होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट हो जाएंगे। रऊफ त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 6.2 ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। 
विज्ञापन
Trending Videos

आकिफ जावेद टीम में शामिल 
पीसीबी ने रऊफ की जगह त्रिकोणीय सीरीज के लिए आकिफ जावेद को टीम में शामिल किया था। जावेद ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में 16 मैच खेले हैं और 23.33 के औसत से 18 विकेट लिए हैं। उन्होंने 30 लिस्ट ए मैचों में 33 विकेट झटके हैं। 

पीसीबी ने बयान में बताया, तेज गेंदबाज आकिफ जावेद को त्रिकोणीय सीरीज के लिए रऊफ की जगह टीम में शामिल किया गया है। रऊफ को चोट के कारण आराम करने की सलाह दी गई है। यह रिप्लेसमेंट सिर्फ त्रिकोणीय सीरीज के लिए है क्योंकि उम्मीद है कि रऊफ चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। 

वनडे में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं रऊफ 
पाकिस्तान उम्मीद करेगा कि उसे चैंपियंस ट्रॉफी में रऊफ की सेवाएं मिलें क्योंकि यह तेज गेंदबाज वनडे में शानदार फॉर्म में चल रहा है। नवंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रऊफ ने शानदार प्रदर्शन किया। वह तीन मैचों में पांच की इकॉनोमी रेट से 10 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे थे। उन्हें लगातार दो बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया गया था। रऊफ के दम पर पाकिस्तान 2002 के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हुआ था। 
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को चाहिए जीत
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला छह विकेट से गंवाया था और अब वह बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगा। इस मैच की विजेता टीम त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच शुक्रवार को कराची में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें