फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच पांच अगस्त से शुरू होगी पाकिस्तान-इंग्लैंड क्रिकेट सीरीज

Mon, 06 Jul 2020 11:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वापसी के लिए तैयार है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को पाकिस्तान के साथ होने वाली श्रृंखला के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट पांच से नौ अगस्त के बीच दर्शकों के बगैर खेला जाएगा। श्रृंखला के बाकी दोनों पांच दिवसीय मुकाबले साउथम्पटन के एजेस बाउल में 13 से 17 अगस्त और 21 से 25 अगस्त तक खेले जाएंगे।

विज्ञापन


टेस्ट श्रृंखला के बाद तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला को 28 अगस्त से खेला जाएगा। सभी टी-20 मैचों को साउथम्पटन में खेला जाएगा। 

पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ 30 जुलाई, एक और चार अगस्त को तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। पाकिस्तान की टीम 28 जून को इंग्लैंड पहुंची थी। वे 14 दिनों के पृथकवास पर है। टीम 13 जुलाई को टेस्ट मैच के लिए अभ्यास शुरू करेगी।

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरीसन ने कहा, ‘आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ इन मैचों की पुष्टि हमारे खेल के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को फिर से सुरक्षित रूप से शुरू करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें