फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनवीर-अकमल छाए, पाक ने वर्ल्ड चैंपियन को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर (3 विकेट) की शानदार वापसी की बदौलत पाकिस्तान टीम ने पहला टी-20 मैच वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका से जीत लिया। इस रोमांचक मुकाबले में पाक के बल्लेबाज उमर अकमल (46 रन) की आतिशी पारी भी शामिल है। पाक के 5 विकेट पर 175 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम 7 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एंगलो मैथ्यूज ने पाक को 10 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया। हालांकि इसके बाद पाक ने संभलकर खेलना शुरू किया। टीम के ओपनर अहमद शहजाद (46) ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। उनके साथ मोहम्मद हफीज (17) के साथ उनकी 42 रन की साझेदारी रही।

शोएब मलिक (नाबाद 46) ने शानदार खेल दिखाया। उनके साथ उमर अकमल की बल्लेबाजी लाजवाब रही। उन्होंने 24 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कप्तान शाहिद आफरीदी (8) का बल्ला नहीं चला। श्रीलंका की ओर से तिशारा परेरा को सर्वाधिक 2 सफलता मिली। जबकि कप्तान लसित मलिंगा, एंगलो मैथ्यूज और बिनुरा फर्नांडो को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन

सोहेल तनवीर आए और छा गए

17 दिसम्बर 2014 को आखिरी वनडे मुकाबला खेलने वाले 30 वर्षीय सोहेल तनवीर ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि इसी साल अप्रैल में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मुकाबला खेला था। उनके प्रदर्शन की बदौलत पाक वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका को 29 रनों से हराने में कामयाब रहा।

पाकिस्तान के 175 रनों के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत भी बेहद खराब रही। टीम के धाकड़ ओपनर ‌कुशल परेरा (4) और तिलकरत्ने दिलशान (6) नहीं चले। हालांकि मिलिंदा श्रीवर्धन (35) ने पाक गेंदबाजों से कुछ देर संघर्ष जरूर किया। लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके और तनवीर का तीसरा शिकार हुए।

पाक की ओर से तनवीर ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। उनके अलावा अनवर अली को दो विकेट मिले। जबकि शोएब ‌मलिक और इमाद वसीम को एक-एक सफलता मिली। दो मैचों की इस फटाफट क्रिकेट सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 अगस्त को होना है। पाक सीरीज में 1-0 से आगे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें