फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2022: नसीम शाह का छक्का देखकर पाकिस्तानियों को याद आए मियांदाद, जानें दोनों के छक्कों की कहानी

Thu, 08 Sep 2022 11:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

नसीम शाह ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के लगाए और अपनी टीम को एशिया कप के फाइनल में पहुंचा दिया। इसके बाद पाकिस्तानी फैंस ने जावेद मिंयादाद को याद किया। जानिए दोनों की कहानी में क्या समानता है। 
 
विज्ञापन
नसीम शाह औऱ जावेद मिंयादाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में सुपर चार के चौथे मुकाबले में ही फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें तय हो चुकी है। अब बाकी दो मुकाबले सिर्फ औपचारिकता के लिए खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगा। सुपर चार में पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के साथ था। इस मैच में 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम मुश्किल में थी और आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी, जबकि टीम का सिर्फ एक विकेट बचा था। ऐसे में नसीम शाह ने दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इसके बाद से पाकिस्तान फैंस जावेद मिंयादाद को याद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और प्लेयर ऑप द मैच शादाब खान ने भी जावेद मिंयादाद को याद किया। कमेंट्री के दौरान भारत के रवि शास्त्री को भी मिंयादा याद आए। यहां हम बता रहे हैं कि नसीम शाह और जावेद मिंयादाद के छक्कों का क्या संबंध है और इस जीत के बाद ही पाकिस्तानी फैंस को मिंयादाद क्यों याद आए। 

क्या है नसीम की कहानी ?
एशिया कप में सुपर चार के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। वहीं, श्रीलंकाई टीम ने अफगानिस्तान को मात दी थी। भारत दूसरे मुकाबले में श्रीलंका से हार गया था। ऐसे में पाकिस्तान के पास अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाने का सुनहरा मौका था। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 129 रन बनाए। पाकिस्तान की जीत तय लग रही थी, लेकिन अफगानी गेंदबाजों ने बाजी पलट दी। 19 ओवर में सिर्फ 119 रन दिए और नौ विकेट भी गिरा दिए। ऐसे में पाकिस्तान की हार तय लग रही थी, लेकिन नसीम शाह ने आखिरी ओवर की शुरुआती दोनों गेंदों पर छक्का लगाकर अपनी टीम की जीत दिला दी। इसके साथ ही पाकिस्तानी फैंस और खिलाड़ी जीत के जश्न में टूब गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन

मिंयादाद ने क्या किया था ?
1986 में ऑस्ट्रल-एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए थे। सुनील गावस्कर ने 92, कृष्णामचारी श्रीकांत ने 75 और दिलीप वेंगसरकर ने 50 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं थी। नौ रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा और 181 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। 241 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का नौवां विकेट गिर गया, लेकिन जावेद मियांदाद शतक लगाकर खेल रहे थे। पाकिस्तान को जीत के लिए अभी भी जीत के लिए पांच रन की जरूरत थी। मैच की आखिरी गेंद पर जावेद मिंयादाद ने छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। 



नसीम और मिंयादाद ने नौ विकेट गिरने के बाद आखिरी ओवर में छक्का लगाकर अपनी टीम को जिताया। इसी वजह से दोनों खिलाड़ी पाकिस्तानी फैंस के दिल में खास जगह रखते हैं। सालों बाद भी फैंस मिंयादाद को नहीं भुले हैं और अब नसीम शाह को भी पाकिस्तानी फैंस नहीं भूलना चाहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें