फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की गलियों से निकलकर विश्व कप तक, भावुक कर देगी इस पाक क्रिकेटर की कहानी

Thu, 30 May 2019 04:07 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : icc
कुछ साल पहले तक अपने गांव की गलियों में क्लब क्रिकेट खेलने वाले पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान ने विश्व कप तक का सफर तय किया जिसके पीछे उनका कड़ा अभ्यास और अतुलनीय प्रतिबद्धता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शादाब खान - फोटो : pti
टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज शादाब पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान की नजर पड़ी। प्रधानमंत्री ने टीम की इंग्लैंड रवानगी से पहले हुई मुलाकात में उनका जिक्र किया जिस पर कोच और खिलाड़ी हैरान रह गए।
विज्ञापन

3 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
शादाब के पूर्व क्लब के कोच सज्जाद अहमद ने कहा, 'क्रिकेट के लिए शादाब की प्रतिबद्धता अतुलनीय है। वो रात को नौ बजे सो जाता है और सूर्योदय से पहले मैदान पहुंच जाता है। कई साल से उसकी यही दिनचर्या है और वो घंटो अभ्यास करता हे।'

4 of 6
pakistan cricket team
शादाब ने पंजाब प्रांत के मियांवाली जिले में सिंधु नदी के किनारे खुरदुरी पिचों पर क्रिकेट खेलना शुरू किया। ये इमरान और टेस्ट क्रिकेटर मिसबाह उल हक का भी घर है।
विज्ञापन

5 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
पाकिस्तान की अंडर 16 टीम के साथ खेलने के बाद वह अंडर 19 विश्व कप (2016) के लिए चुने गए जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए। इसके बाद पाकिस्तान ए के लिए पदार्पण करके पांच विकेट चटकाए। उन्होंने श्रीलंका ए के खिलाफ अनधिकृत टेस्ट में 48 रन भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शदाब खान - फोटो : Pakistan TV
पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद युनाइटेडके लिए खेलने के बाद उन्हें पाकिस्तान के लिए डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने ब्रिजटाउन में विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज पर मिली टी-20 जीत में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पाया। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत के खिलाफ युवराज सिंह का कीमती विकेट चटकाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें