फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूंदै क्रेटा को टक्कर देगी Kia Seltos, लीक पिक्चर्स में दिख रही बेहद स्टाइलिश

Thu, 30 May 2019 02:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kia SP2i launch-1
दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी किआ मोटर्स आने वाले दिनों में अपनी पहली एसयूवी SP2i लांच करने जा रही है। किआ ने पहली बार 2018 के ऑटो एक्सपो में अपनी इस एसयूवी से पर्दा उठाया था। कंपनी अपनी इस एसयूवी से ग्लोबली 20 जून को पर्दा उठाएगी, लेकिन लांचिंग इस साल के आखिर तक हो सकती है। वहीं अब इसकी पिक्चर्स भी लीक हो गई हैं।
 
विज्ञापन

Kia Seltos

2 of 5
kia seltos-1 - फोटो : AutoBlog
किआ की एसपी कॉन्सैप्ट SP2i को कुछ दिन पहले टेस्टिंग के दौरान केमो फ्लैग से ढकी हुई दिखाई दी थी। वहीं ऑटोब्लॉग को मिलीं लीक पिक्चर्स से पता चल रहा है कि इसका प्रोडक्शन वर्जन रेडी है और पीछे Seltos का बैज लगा है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं है कि क्या भारत में इस कार को Seltos नाम से ही लांच किया जाएगा या नहीं। अगर यह कार Seltos नाम से ही लांच होती है, तो इसका मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा और निसान किक्स से होगा।
 
विज्ञापन

कार में फ्लॉटिंग रूफ

3 of 5
Kia Seltos Front - फोटो : AutoBlog
सामने आई पिक्चर्स में Seltos काफी मॉर्डन नजर आ रही है। इसमें शानदार हेडलैंप्स मिलेंगे, जिसमें स्लीक डीआरएल मिलेंगे। वहीं बंपर में ही फॉग लैंप्स मिलेंगे, साथ ही फ्रंट में सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल मिलेगी। इसमें डुअल टोन बॉडी कलर और विंडो लाइनिंग सी-पिलर तक जाएगी। वहीं कार में फ्लॉटिंग रूफ मिलेगी। इसके अलावा कार में बिल्कुल मॉर्डन स्टाइल के अलॉय व्हील्स मिलेंगे।    
 

रेंज रोवर इवोक जैसा लुक

4 of 5
Kia Seltos Rear - फोटो : AutoBlog
रिअर में Seltos रेंज रोवर इवोक जैसी दिखाई दे रही है। कार मे पीछे की तरफ स्प्लिट टेल लैंप्स दिखाई दे रहे हैं, जो साइड में कार की बॉडी तक आएगी। क्रोम बार के जरिए दोनों लाइट्स को कनेक्ट किया गया है। वहीं कार में बंपर इंटीग्रेटेड एग्जास्ट मिलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन

5 of 5
kia seltos Badge - फोटो : AutoBlog
किआ अपनी कार Seltos में 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन देगी, जो 140 बीएचपी की पावर देगा, वहीं यह डीजल इंजन में भी आएगी। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि कितने सीसी का डीजल इंजन मिलेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें