फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव मैच के दौरान पाक क्रिकेटर ने की सुसाइड करने की कोशिश, खुद पर डाला पेट्रोल

Sun, 01 Oct 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
स्टेडियम
विज्ञापन
पाकिस्तान के एक युवा क्रिकेटर ने चयन प्रक्रिया के दौरान बार-बार खारिज कर दिए जाने से तंग आकर एक स्थानीय स्टेडियम में सुसाइड करने की कोशिश की। उस दौरान स्टेडियम में प्रथम श्रेणी का मैच चल रहा था। गुलाम हैदर अब्बास नाम के इस क्रिकेटर ने चयनकर्ताओं पर आरोप लगाया कि वे उसे एक मौका देने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


लाहौर सिटी क्रिकेट असोसिएशन (एलसीसीए) मैदान में चल रहे एक मैच के दौरान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैदर अब्बास ने मैदान में घुसकर अपने शरीर पर पेट्रोल डालने की कोशिश की। बता दें कि घटना के दौरान स्टेडियम में कायदे-आजम ट्रॉफी का मैच देख रहे लोगों ने तुरंत जाकर अब्बास को रोका और उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद एलसीसीए के अधिकारियों  ने उसे शांत कराया।

पढ़ेंः- पाकिस्तान के इस खिलाड़ी पर गिरी गाज, PCB ने लगाया तीन मैच पर प्रतिबंध सहित 10 लाख का जुर्माना

लाहौर एसोसिएशन के ईस्ट जोन से संबंध रखने वाले अब्बास ने कहा कि वह अधिकारियों के इन झूठे वादों से तंग आ चुका था। वे टीम में सिलेक्शन के लिए उससे रिश्वत मांगते थे, ताकि उसे लाहौर टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच में खेलने का मौका मिले। 
विज्ञापन


हालांकिअब्बास ने चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसकी अर्जी नहीं सुनी तो वह इस बार गद्दाफी स्टेडियम के मेन गेट पर सुसाइड कर लेगा। उसने कहा कि यदि वह खुदकुशी कर लेता है तो एलसीसीए के प्रमुख को इसका जिम्मेदार माना जाना चाहिए, क्योंकि वे प्रतिभा के आधार पर खिलाड़ियों का चयन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें