फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 टेस्ट, 732 वनडे और 8 वर्ल्ड कप का गवाह है यह शख्स

Fri, 17 Jan 2014 11:05 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा शख्स है जो मैदान पर उतरे बगैर ही 1100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैचों का गवाह रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेट पत्रकार कमर अहमद 400 टेस्ट मैच में रिपोर्टिंग करने वाले दुनिया के तीसरे व्यक्ति बन गए हैं। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच शारजाह में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

इससे पहले ब्रिटिश अखबार ‘द टाइम्स’ के पत्रकार जॉन वुडकॉक और क्रिकेटर से लेखक तथा कमेंटेटर बने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिची बेनो ही यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे पर पकड़ी गई थी गांगुली और भज्जी की 'चोरी'

76 वर्षीय कमर को लोग क्यू नाम से भी पुकारते हैं। उन्होंने पाक के हैदराबाद में न्यूजीलैंड एवं पाकिस्तान के बीच 1984 में खेला गया टेस्ट इतिहास का 1000वां तथा भारत और इंग्लैंड के बीच 2011 में लॉर्ड्स में खेला गया 2000वां टेस्ट भी कवर किया था।

8 वर्ल्ड कप के गवाह रहे
इसके अलावा वह अब तक 732 वनडे भी कवर कर चुके हैं जिसमें आठ वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भी शामिल है।

पढ़ें- खेल के नौ साल बाद अंजू बॉबी ने रचा इतिहास

प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके कमर अहमद ने कहा कि बतौर पत्रकार 400 टेस्ट मैच कवरेज करना एक बड़े सम्मान की तरह है। और वह यह मुकाम छू कर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। अहमद बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- डेल स्टेन ने दिखाया था मैदान पर कुंबले जैसा साहस

अहमद को 1958 में पाकिस्तान के वेस्ट इंडीज दौरे के दौरान टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस लौट आए। इसके बाद कमर अहमद पत्रकारिता की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चले गए और उसके बाद उन्होंने बीबीसी की उर्दू सर्विस के लिए नौकरी शुरू कर दी।

उन्होंने 1947 में लॉर्ड्स में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह मैच ड्रॉ रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें