फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मार्च के लिए पाक को मिली लिखित सुरक्षा की गारंटी

Fri, 11 Mar 2016 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच सुरक्षा के लिहाज से धर्मशाला से दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में से एक कोलकाता शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन पाक का अपनी टीम को भारत भेजने पर ना-नुकुर बरकरार रहा। अब पाक क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की सुरक्षा की लिखित गांरटी की मांग को भी मान लिया गया है।
विज्ञापन


बड़ी खबर यह है कि कोलकाता सरकार और प्रादेशिक पुलिस ने लिखित में सुरक्षा की गारंटी बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली के जरिए आईसीसी के पास जमा कर ली। पाक के आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्री चौधरी निसार खान के अनुसार, सुरक्षा की गारंटी को लेकर उन्हें दो पत्र मिले हैं, पहला ममता बनर्जी सरकार और दूसरा कोलकाता कमिश्नर राजीव कुमार की ओर से।

सीएम ममता ने दिया था सुरक्षा का आश्वासन

- फोटो : getty
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि पाकिस्तान हो या किसी और देश की टीम सरकार की प्राथमिकता सभी सुरक्षा इंतजाम करना है। उन्होंने भरोसा दिया कि क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए फूल प्रूफ इंतजाम किए गए हैं और पाक को इस पर भरोसा करना चाहिए।

पीसीबी द्वारा मांगे जा रहे सुरक्षा के लिखित आश्वासन पर उन्होंने कहा था कि वह किसी एक देश के बारे में बात नहीं कर सकते। सरकार को पाकिस्तान समेत सभी को सुरक्षा उपलब्ध करानी है। रिजिजू के मुताबिक यदि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को स्पेशल सिक्योरिटी की जरूरत होगी तो उन्हें वह मुहैया कराई जाएगी।

लेकिन दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में 19 तारीख को होने वाले रत-पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भरोसा दिया और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली को लिखित में सुरक्षा की गारंटी का पत्र सौंपा।
 
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर के बयान से भड़के हैं शहरयार

- फोटो : getty
इससे पहले बीसीसीआई सचिव और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के एक बयान ने पीसीबी चीफ शहरयार खान को भड़का दिया। ठाकुर ने एक चैनल पर कहा था कि उनकी ओर से किसी एक टीम को सुरक्षा का आश्वासन देने का प्रावधान नहीं है। इस पर खान की तरफ से कड़ा जवाब भी आया।

शहरयार ने कहा कि आस्ट्रेलिया और जिम्बॉब्वे जैसी टीमों की तुलना पाकिस्तान से नहीं की जा सकती है। पाकिस्तान ही वह अकेली टीम है, जिसे भारत में टारगेट किया जा रहा है। कई ग्रुप उनकी टीम के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे में उनका टीम की सुरक्षा को लेकर आश्वासन मांगना बनता है।

शहरयार ने कहा था ‌कि  पाकिस्तानी टीम पूरी तरह से वर्ल्ड कप में खेलने को तैयार बैठी है। सरकार ने टीम की हवाई यात्रा तक क्लीयर कर रखी है लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जायज है। उन्होंने यहां तक कहा कि बिना आश्वासन के इन हालातों में कैसे पाकिस्तान की मांएं अपने बच्चों को खेलने के लिए भारत भेज दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें