फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरा होने पर अधिक टेस्ट मैच खेल सकता है पाक, 18 मई को लिया जाएगा अंतिम फैसला

Mon, 11 May 2020 01:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन के बजाय चार या पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकारियों के बीच कोविड-19 महामारी के बावजूद दौरा जारी रखने को लेकर 18 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस होगी।

विज्ञापन


पीसीबी सूत्रों ने कहा, ‘वर्तमान कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे में तीन टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं, लेकिन अगर यह दौरा जुलाई में थोड़ा पहले शुरू हो जाता है तो टेस्ट मैचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।’

सूत्रों ने कहा कि अगर वेस्टइंडीज का इंग्लैंड दौरा नहीं हो पाता है तो ईसीबी चार या पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का प्रस्ताव रख सकता है। दोनों बोर्ड के अधिकारियों के बीच 18 मई को होने वाली बैठक में जुलाई में पाकिस्तानी टीम के इंग्लैंड पहुंचने पर उनके क्वारंटीन पर रहने के समय, सीमित मैच स्थलों पर मैचों का आयोजन और खाली स्टेडियमों पर खेलने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने वीडियो कान्फ्रेंस की पुष्टि की लेकिन कहा कि ईसीबी ने जुलाई से सितंबर तक होने वाले दौरे में मैचों की संख्या बढ़ाने पर बात नहीं की है। खान ने कहा, ‘बैठक के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी, लेकिन हम अपने कप्तानों और कोचों से सलाह मशविरा करने के बाद ही अंतिम फैसला करेंगे।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें