भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान के भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान की टीम 22 दिसंबर को बंगलूरू पहुंचकर भारत दौरे की शुरुआत करेगी। यहां 25 दिसंबर को पहला टी20 मैच खेला जाएगा। दूसरा टी20 अहमदाबाद में 27 दिसंबर को होगा।
तीन वनडे मैचों के सीरीज की शुरुआत चेन्नई से होगा, यहां 30 दिसंबर को पहला एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन पर तीन जनवरी को दूसरा वनडे जबकि इसी महीने की छह तारिख को दिल्ली में सीरीज का आखिरी और तीसरा एकदिवसीय मुकाबला होगा। टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद पाकिस्तानी टीम सात जनवरी को स्वेदेश रवाना हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी टीम ने आखिरी बार 2007 के अंत में भारत का दौरा किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसी हफ्ते मंगलवार को पाकिस्तानी टीम के भारत दौरे को मंजूरी दी थी।
कार्यक्रम
पहला टी-20 25 दिसंबर बंगलूरू
दूसरा टी-20 27 दिसंबर अहमदाबाद
पहला वन-डे 30 दिसंबर चेन्नई
दूसरा वन-डे 03 जनवरी कोलकाता
तीसरा वन-डे 06 जनवरी दिल्ली