फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिसंबर को होगा पहला भारत-पाक मैच

Thu, 01 Nov 2012 08:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान के भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार पाकिस्तान की टीम 22 दिसंबर को बंगलूरू पहुंचकर भारत दौरे की शुरुआत करेगी। यहां 25 दिसंबर को पहला टी20 मैच खेला जाएगा। दूसरा टी20 अहमदाबाद में 27 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


तीन वनडे मैचों के सीरीज की शुरुआत चेन्नई से होगा, यहां 30 दिसंबर को पहला एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन पर तीन जनवरी को दूसरा वनडे जबकि इसी महीने की छह तारिख को दिल्ली में सीरीज का आखिरी और तीसरा एकदिवसीय मुकाबला होगा। टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद पाकिस्तानी टीम सात जनवरी को स्वेदेश रवाना हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी टीम ने आखिरी बार 2007 के अंत में भारत का दौरा किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसी हफ्ते मंगलवार को पाकिस्तानी टीम के भारत दौरे को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम
पहला टी-20     25 दिसंबर    बंगलूरू
दूसरा टी-20    27 दिसंबर    अहमदाबाद
पहला वन-डे    30 दिसंबर    चेन्नई
दूसरा वन-डे    03 जनवरी    कोलकाता
तीसरा वन-डे    06 जनवरी    दिल्ली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें