फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी को पाकिस्तान टीम से जोड़ना चाहता है पीसीबी, पीएसएल का रह चुका है हिस्सा

Tue, 21 May 2024 07:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है जिसमें भारत, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान अमेरिका भी मौजूद हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच नौ जून को न्यूयॉर्क में मुकाबला होना है।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 सीजन के तुरंत बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। सभी टीमों ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। पाकिस्तान ने दो जून से होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए अब तक टीम घोषित नहीं की है। अब खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स को टीम के साथ जोड़ने की योजना बना रहा है। पीसीबी विवियन रिचर्ड्स को राष्ट्रीय टीम के साथ मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में जोड़ने को उत्सुक है।
विज्ञापन

रिचर्ड्स के अनुभव का मिल सकता है फायदा 
रिचर्ड्स ने 2016 से पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए मेंटर के रूप में काम किया है और पीसीबी सूत्रों के अनुसार वर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी राष्ट्रीय टीम के साथ एक बड़े नाम को जोड़ने के इच्छुक हैं। साथ ही सुपर आठ चरण के अधिकांश मैच कैरेबियाई देश में होने हैं और ऐसे में रिचर्ड्स का परिस्थितियों का अनुभव काम आ सकता है। सूत्र ने कहा, सर विवियन रिचर्ड्स के पास विश्व कप के लिए पहले से ही कुछ मीडिया प्रतिबद्धताएं हैं लेकिन चीजों पर काम किया जा रहा है क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ी उनका बहुत सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन

विदेशी मुख्य क्यूरेटर की नियुक्ति के आदेश दिए
सूत्र ने कहा कि अगर यह करार हो जाता है तो रिचर्ड्स विश्व कप में टीम के मेंटर होंगे। यह भूमिका ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने 2021 और 2022 में पिछले दो टी20 विश्व कप में निभाई थी जहां पाकिस्तान क्रमशः सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचा था। पीसीबी के एक सूत्र ने यह भी बताया कि नकवी ने एक विदेशी मुख्य क्यूरेटर की नियुक्ति के आदेश भी दिए हैं और ऑस्ट्रेलियाई क्यूरेटर टोनी हेमिंग्स को इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है जिसमें भारत, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान अमेरिका भी मौजूद हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच नौ जून को न्यूयॉर्क में मुकाबला होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें