फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का बांग्लादेश के खिलाफ तटस्थ स्थान पर खेलने से इनकार, देश को बताया सुरक्षित

Mon, 23 Dec 2019 07:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीसीबी-बीसीबी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को स्पष्ट किया कि वह जनवरी-फरवरी में आगामी घरेलू सीरीज के दौरान उनकी तटस्थ स्थल पर मेजबानी नहीं करेगा। इस हफ्ते बीसीबी को भेजे गए ईमेल में चेयरमैन एहसान मनी ने बांग्लादेश से अपनी टीम 18 जनवरी से होने वाली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दो टेस्ट खेलने के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार करने के स्वीकार्य कारण बताने को भी कहा है।

विज्ञापन


पीसीबी अधिकारी ने कहा, ‘उन्होंने (मनी) उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि अब यह कहना ही काफी नहीं होगा कि पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए सुरक्षित नहीं है। उन्होंने अपने ईमेल में लिखा है कि आईसीसी ने पाकिस्तान की सुरक्षा योजना को स्वीकार करके मंजूरी दी है। इसके लिए उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपने मैच अधिकारियों को निरीक्षण करने के लिए भेजा था।’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें