फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कहा, 'हमारा दाऊद से कोई लेना-देना नहीं'

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख शहरयार खान ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट ने बीते कुछ सालों में भारत के संग खेले बिना भी अपना वजूद कायम रखा है और अगर दिसंबर में यूएई में प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज से भारत हट भी जाता है तो भी उसका अस्तित्व कायम रखेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत दोनों देशों के बीच 2015 से 2023 तक छह द्विपक्षीय सीरीज होनी है।
हालांकि पीसीबी को पिछले हफ्ते लिखे अपने पत्र का बीसीसीआई से अभी कोई जवाब नहीं मिला है। इस बारे में पूछे जाने पर शहरयार ने कहा कि द्वि पक्षीय सीरीज भारत सरकार के रुख पर निर्भर करती है। बीसीसीआई ने हमारे साथ करार किया है कि दिसंबर में सीरीज खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा दाउद से कोई लेना-देना नहीं

शहरयार खान ने बातचीत में कहा कि बीसीसीआई को पाक से मैच खेलने के लिए अपनी सरकार से हरी झंडी लेनी पड़ेगी। हम उनके पीछे नहीं भाग रहे हैं। हमने सिर्फ इतना कहा है कि आपने किसी बात पर दस्तखत किए हैं सो उसका सम्मान कीजिए।
पूर्व राजनयिक ने यह भी कहा कि मान लीजिए भारत सरकार राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान के साथ खेलने का विरोध करती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि पीसीबी दिवालिया हो जाएगा। हमारा वजूद कायम रहेगा। यदि हम इतने साल भारत के साथ खेले बिना रह सकते हैं तो आगे भी रह सकते हैं। हां यह निराशाजनक जरूर होगा।
बीसीसीआई सचिव और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के ट्वीट के बारे में पूछने पर शहरयार ने यह भी कहा कि हमारा दाऊद इब्राहिम से कोई लेना-देना नहीं है। हमारी सरकार ने पहले भी और अब भी यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान में नहीं है।
उन्होंने कहा, यह राजनीतिक उतार-चढ़ाव हैं। क्रिकेट एक जरिया है जिससे हम रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं। ठाकुर ने अपने ट्वीट में कहा था कि दाऊद कराची में और एनएसए अलगाववादियों से मिलना चाहते हैं। क्या आप अमन को लेकर वाकई चिंतित हैं और उम्मीद करते हैं कि हम आपके साथ क्रिकेट खेलेंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें