फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को दी कड़ी चेतावनी, फिटनेस में सुधार करने कहा

Sun, 29 Sep 2024 06:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

अधिकारी ने कहा कि इस साल की शुरुआत में फिटनेस टेस्ट पास करने में संघर्ष करते दिखे खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए दो महीने का समय दिया गया था और सोमवार को होने वाले टेस्ट मूल्यांकन प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
पीसीबी - फोटो : pcb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने छह-सात केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी जारी की है। पीसीबी का कहना है कि इन अनुबंधित खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस में सुधार लाना होगा, ऐसा नहीं करने पर उनका अनुबंध खत्म किया जा सकता है। पाकिस्तान टीम के फिटनेस ट्रेनर और फिजियो सोमवार को लाहौर में एक और फिटनेस जांच करेंगे क्योंकि कुछ खिलाड़ी इस महीने की शुरू में फिटनेस संबंधित जरूरी मानदंडों को पूरा नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा,  जिन खिलाड़ियों के पास केंद्रीय और घरेलू अनुबंध हैं, उन्हें स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि फिटनेस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और उन्हें टीम के फिटनेस विशेषज्ञों द्वारा तय मानदंडों को पूरा करना होगा। दो विदेशी मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी और गैरी कर्स्टन ने पीसीबी अध्यक्ष से कहा था कि फिटनेस के संबंध में किसी भी खिलाड़ी से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

इन फिटनेस परीक्षणों का उद्देश्य सहनशक्ति, मांसपेशियों की ताकत और अन्य महत्वपूर्ण कारकों का आकलन करना है। पीसीबी ने 2024-25 के लिए केंद्रीय अनुबंध में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने में देरी की है। पिछले साल, बोर्ड नेतृत्व में बदलाव के कारण घोषणा को सितंबर तक के लिए टाल दिया गया था। इस वर्ष यह अनुमान है कि बोर्ड केंद्रीय अनुबंध प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की संख्या को मौजूदा 27 की सूची से कम कर देगा क्योंकि नए कोच भी प्रदर्शन और व्यवहार मूल्यांकन पर बहुत अधिक जोर दे रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि इस साल की शुरुआत में फिटनेस टेस्ट पास करने में संघर्ष करते दिखे खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए दो महीने का समय दिया गया था और सोमवार को होने वाले टेस्ट मूल्यांकन प्रक्रिया का हिस्सा हैं। पाकिस्तान की टीम को अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों की तुलना में फिटनेस के मामले आलोचना का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

पिछले साल भारत में विश्व कप के बाद टीम निदेशक मोहम्मद हफीज और पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने खुलासा किया था कि पूर्व मुख्य कोच मिकी आर्थर और कप्तान बाबर आजम ने ट्रेनर को निर्देश दिया था कि खिलाड़ियों पर फिटनेस को लेकर दबाव न डालें, जिससे उन्हें प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने का मौका मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें