फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

Thu, 27 Sep 2018 10:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pakistan test team
विज्ञापन

पाकिस्तान ने अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम में मोहम्मद आमिर को जगह नहीं दी है। आमिर इस समय काफी खराब फार्म से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तेज गेंदबाज आमिर एशिया कप में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए और उन्हें टीम के दो मैचों की प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिली। पाकिस्तान अपने अंतिम सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शिकस्त के साथ एशिया कप से बाहर हो गया। फाइनल शुक्रवार को दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।

पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिग्गज लेग स्पिनर यासिर शाह से काफी उम्मीदें होंगी, जिन्होंने 2014 में यूएई में इस टीम के खिलाफ 12 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टीम में बाएं हाथ के स्पिनर शादाब खान और आफ स्पिनर बिलाल आसिफ को भी जगह मिली है। टीम की कमान सरफराज अहमद के हाथों में होगी।
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है:
सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, असद शाफिक, हारिस सोहेल, उस्मान सलाहुदीन, यासिर शाह, शादाब खान, बिलाल आसिफ, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, वहाब रियाज, फहीम अशरफ, मीर हमजा और मोहम्मद रिजवान।  इनपुट-भाषा
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें