फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप में भारत से हार के बाद खुदकुशी करना चाहते थे पाकिस्तानी कोच, खुद किया खुलासा

Tue, 25 Jun 2019 04:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मिकी आर्थर - फोटो : सोशल मीडिया
ICC वर्ल्ड कप 2019 में भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर सुसाइड करना चाहते थे। पाकिस्तान को भारतीय क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर में 16 जून को हुए मुकाबले में 89 रन से हराया था। इस हार के बाद पाकिस्तानी फैन्स काफी निराश हुए थे, जिसका असर सोशल मीडिया पर भी दिखा था।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Mickey Arthur
आर्थर ने कहा, 'पिछले रविवार को मैं सुसाइड करना चाहता था, लेकिन यह आप जानते हैं कि यह केवल एक परफॉर्मेंस था।' उन्होंने आगे कहा, 'यह काफी जल्दी हुआ, आप एक मैच हारे और फिर एक और मैच हार गए। यह वर्ल्ड कप है। मीडिया का दवाब, जनता की उम्मीदें और फिर अब हम इस स्थिति में आ चुके है कि खेल में बने रहने के लिए सोच रहे हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
मिकी आर्थर
दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए ऑर्थर ने पाकिस्तानी टीम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मैच के बाद कहा कि भारत के खिलाफ हार के बाद आलोचना से टीम काफी दुखी थी, लेकिन टीम अब जोश से भरी है।

4 of 6
हैरिस सोहेल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को हुए अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच खेल रहे हारिस सोहेल ने 59 गेंद में 89 रन बनाए जिससे टीम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 308 रन बनाए। इस जीत से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है।
विज्ञापन

5 of 6
मिकी आर्थर - फोटो : The indian express
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में एक पत्रकार ने जब आर्थर से पूछा कि क्या आखिरी ओवरों तक पहुंचते-पहुंचते हारिस सोहेल थक गए थे क्योंकि करीब होने के बाद भी वे शतक पूरा नहीं कर पाए। इस पर कोच गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि उसने 59 गेंद में 89 रन की पारी खेली है। ऐसी पारी काफी समय बाद देखने को मिली है। आप लोग अच्छी बातें क्यों नहीं लिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media
पाकिस्तान अगर अपने बाकी बचे तीनों मैचों जीत लेता है और बाकी टीमों के नतीजे भी उनके पक्ष में जाते हैं तो टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें