न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा यह वीडियो ट्वीट किया गया है, जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि वजीरगंज थाना के पुलिसकर्मी चेकिंग के लिए वाहनों को रुकवाते हैं। इसके बाद वाहन और चालक दोनों की तलाशी ली जाती है। चेकिंग के दौरान कुछ पुलिसकर्मी पिस्टल और राइफल तानकर खड़े होते हैं।